Hindi Newsकरियर न्यूज़Top 5 Government Jobs for 10th Pass in 2026: Apply for Over 50000 Vacancies in RRB, India Post, and State Depts
10th Pass Jobs 2026: 10वीं पास के लिए नौकरियों की बहार, रेलवे और डाक विभाग समेत 5 बड़े विभागों में 50,000+ भर्तियां

10th Pass Jobs 2026: 10वीं पास के लिए नौकरियों की बहार, रेलवे और डाक विभाग समेत 5 बड़े विभागों में 50,000+ भर्तियां

संक्षेप:

10th pass government jobs 2026: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।

Feb 08, 2026 04:09 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Top 5 Government Jobs for 10th Pass: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। भारतीय रेलवे, डाक विभाग और विभिन्न राज्य सरकारों ने हजारों रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन भर्तियों की सबसे खास बात यह है कि इनके लिए उच्च डिग्री की आवश्यकता नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां इस सप्ताह की टॉप 5 सरकारी नौकरियों का विवरण दिया गया है:

1. भारतीय डाक विभाग (India Post GDS): 28,740 पद

ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती देश के विभिन्न सर्किलों के लिए है।

महत्वपूर्ण तारीख: रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी तक और आवेदन फॉर्म 16 फरवरी तक जमा होंगे।

योग्यता: 10वीं पास।

वेबसाइट: indiapost.gov.in

करेक्शन विंडो: 18 से 19 फरवरी के बीच फॉर्म सुधारा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

2. भारतीय रेलवे (RRB Group D): 22,000 पद

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नए साल में बंपर धमाका करते हुए 22,000 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, ट्रैफिक प्वाइंट बी, असिस्टेंट लोको शेड और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

योग्यता: 10वीं पास।

अंतिम तिथि: 20 फरवरी, 2026।

खास बात: अच्छी सैलरी के साथ रेलवे की बेहतरीन सुविधाएं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

3. उत्तराखंड शिक्षा विभाग (4th Grade): 2364 पद

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने चतुर्थ श्रेणी (Group D) के पदों पर भर्ती शुरू की है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

योग्यता: 10वीं पास

आवेदन पोर्टल: rojgarprayagraj.uk.gov.in

अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2026

ये भी पढ़ें:PNB में अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स आज ही करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट 23 फरवरी तक करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:MP पुलिस ने ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर के पदों पर निकाली वैकेंसी

4. हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF): 220 पद

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) के तहत जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अधीन फैक्ट्री में काम करने का यह शानदार मौका है।

पदों की संख्या: 220 पद

पात्रता: 10वीं पास उम्मीदवार। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

5. बिहार पंप ऑपरेटर (BTSC): 191 पद

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पंप ऑपरेटर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

योग्यता: 10वीं पास।

अंतिम तिथि: आज 8 फरवरी 2026 आवेदन का आखिरी दिन है।

वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।