Sarkari Naukri March 2026: यूपी में कृषि और कोल इंडिया समेत मार्च के आखिरी हफ्ते में 6,500+ पदों पर बंपर भर्तियां

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Top 5 Govt Job List 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 6618 पदों पर भर्तियां निकली हैं।

Sarkari Naukri March 2026: यूपी में कृषि और कोल इंडिया समेत मार्च के आखिरी हफ्ते में 6,500+ पदों पर बंपर भर्तियां

Sarkari Naukri March 2026 Form List: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और कोल इंडिया की सहायक कंपनी SECL ने बंपर भर्तियों का एलान किया है। जहां यूपी में कृषि क्षेत्र के जानकारों के लिए हजारों पद निकले हैं, वहीं यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती औ र कोल इंडिया में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के शानदार अवसर हैं। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो एक स्थिर करियर और सरकारी संस्थान के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन बड़ी भर्तियों की पूरी डिटेल।

1. उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती (UPSSSC AGTA)

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि, बागवानी या वानिकी में ग्रैजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार का PET 2025 स्कोरकार्ड वैलिड होना चाहिए।उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

2. कोल इंडिया (SECL): 1600 पदों पर बंपर वैकेंसी

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), जो कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण इकाई है, ने 1600 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो माइनिंग और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। ग्रेजुएट पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री, तकनीशियन के लिए डिप्लोमा और फ्रेशर पदों के लिए 10वीं/11वीं पास होना जरूरी है।इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है। चयन पूरी तरह से मेरिट (अंकों के प्रतिशत) के आधार पर होगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

3. UPSSSC ASO-ARO भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 929 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

4. यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि आज 29 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार का PET 2025 स्कोरकार्ड वैलिड होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी का 'स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश' में रजिस्टर्ड होना भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

पूरी खबर यहां पढ़ें

5. डाटा एंट्री ऑपरेटर पद वैकेंसी

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों को भरने के लिए कुल 770 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

6. शिक्षक पदों पर निकली वैकेंसी

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) शिक्षकों के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से शुरू कर दी है। उम्मीदवार hprca.hp.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।