CUET UG 2026 से पहले जान लें कौन से हैं देश के टॉप कॉलेज, देखें NIRF रैंकिंग की पूरी लिस्ट

Apr 04, 2026 02:57 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

top 10 colleges in india nirf ranking 2025: 12वीं के बाद देश के सबसे बेहतरीन कॉलेज में पढ़ने का सपना हर ज्यादातर छात्रों में होता है। CUET UG 2026 से पहले NIRF रैंकिंग 2025 के टॉप कॉलेजों की लिस्ट यहां देखें।

CUET UG 2026 से पहले जान लें कौन से हैं देश के टॉप कॉलेज, देखें NIRF रैंकिंग की पूरी लिस्ट

top 10 colleges in india nirf ranking 2025: 12वीं क्लास की दहलीज पार करते ही हर नौजवान की आंखों में बस एक ही सपना पलता है कि देश के किसी नामी और शानदार कॉलेज में दाखिला हो जाए। एक ऐसा कॉलेज जो न सिर्फ कागज की डिग्री दे बल्कि उनके करियर को एक मजबूत उड़ान और शख्सियत को नया निखार दे सके। अब चूंकि CUET-UG 2026 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के फॉर्म भरने की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होने वाली है, तो छात्रों और उनके पेरेंट्स के बीच सबसे बड़ी जद्दोजहद यही है कि आखिर किस कॉलेज को अपनी पहली पसंद बनाया जाए।

आपकी इसी उलझन को सुलझाने के लिए हम शिक्षा मंत्रालय की जारी की गई ताजा NIRF Ranking 2025 का पूरा कच्चा चिट्ठा लेकर आए हैं। यह कोई आम लिस्ट नहीं है बल्कि पढ़ाई का स्तर, उम्दा फैकल्टी, धांसू प्लेसमेंट का रिकॉर्ड और कॉलेज के बुनियादी ढांचे की कसौटी पर कसने के बाद तैयार की गई एक पक्की रिपोर्ट है। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि इन तमाम दिग्गजों में एंट्री का रास्ता अब CUET से होकर ही गुजरता है, जो देश के हर बच्चे को आगे बढ़ने का एक बराबर और निष्पक्ष मौका देता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी का जलवा

जब भी देश के बेहतरीन कॉलेजों की बात छिड़ती है, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का जिक्र सबसे ऊपर न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार भी NIRF रैंकिंग में डीयू का सिक्का इस कदर जमा है कि बाकी सब काफी पीछे छूट गए हैं। जरा सोचिए, टॉप 10 में से 6 कॉलेज सिर्फ और सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं। और अगर बात टॉप 5 की करें तो वहां तो किसी और के लिए गुंजाइश ही नहीं बची। पहले पांचों पायदान डीयू के खाते में गए हैं। यह इस बात का पुख्ता सुबूत है कि पढ़ाई का जो माहौल, एक्सपोजर और वाइब दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में मिलती है वो आज भी देश में बेजोड़ है।

नंबर वन की रेस में किसने मारी बाजी?

इस फेहरिस्त में डीयू के हिंदू कॉलेज ने सबसे ऊपर अपना झंडा गाड़ा है । 84.01 के बेहतरीन स्कोर के साथ इसने नंबर एक का ताज पहना है। हिंदू कॉलेज अपनी लाजवाब और तजुर्बेकार फैकल्टी, शानदार नतीजों और धुआंधार प्लेसमेंट के लिए पूरे हिंदुस्तान में मशहूर है।

वहीं दूसरे पायदान पर मिरांडा हाउस ने अपना रुतबा कायम रखा है। लड़कियों के लिए इसे देश का सबसे उम्दा कॉलेज माना जाता है, जहां से पढ़कर निकली छात्राओं ने राजनीति से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। तीसरे नंबर पर आता है हंसराज कॉलेज , जिसका नाम सुनते ही कॉमर्स और साइंस के छात्रों के चेहरे खिल उठते हैं। यहां की पढ़ाई का स्तर इतना तगड़ा है कि हर साल हजारों बच्चे यहां एक सीट पाने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।

देश के टॉप 20 कॉलेजों की पूरी लिस्ट (NIRF 2025 के मुताबिक)

1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली

2. मिरांडा हाउस, दिल्ली

3. हंसराज कॉलेज, दिल्ली

4. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली

5. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली

6. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज, पश्चिम बंगाल

7. आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD), दिल्ली

8. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

9. पीएसजीआर कृष्णाम्मल कॉलेज फॉर विमेन, तमिलनाडु

10. पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, तमिलनाडु

11. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली

12. राजगिरी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज, केरल

13. देशबंधु कॉलेज, दिल्ली

14. लोयोला कॉलेज, चेन्नई

15. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई

16. मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई

17. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR), दिल्ली

18. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली

19. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, पश्चिम बंगाल

20. त्यागराजर कॉलेज, मदुरै

क्यों अहम है CUET का इम्तिहान?

एक वक्त हुआ करता था जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मतलब 99 या 100 परसेंटाइल लाना होता था। बोर्ड के नतीजों के बाद आने वाली कट ऑफ लिस्ट अच्छे अच्छे मेधावी छात्रों के पसीने छुड़ा देती थी। लेकिन अब CUET ने इस पुरानी और डरावनी व्यवस्था को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

अब इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि आप किस बोर्ड से पढ़े हैं या वहां मार्किंग का तरीका कितना सख्त था। यह एक सिंगल विंडो एग्जाम है, जहां सिर्फ आपकी काबिलियत और विषय की गहरी समझ का इम्तिहान होता है। देश के किसी दूर दराज गांव के साधारण स्कूल से पढ़ा बच्चा भी अब अपनी मेहनत के दम पर हिंदू कॉलेज या सेंट स्टीफंस में बैठने का ख्वाब न सिर्फ देख सकता है बल्कि उसे आसानी से हकीकत में भी बदल सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।