
इस राज्य में निकली है नर्सिंग असिस्टेंट की वैकेंसी, 8 फरवरी है आवदेन की आखिरी तारीख
तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने नर्सिंग असिस्टेंट ग्रेड–II के 999 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार 08 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने नर्सिंग असिस्टेंट ग्रेड–II के 999 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार 08 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। चलिए नीचे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
नर्सिंग असिस्टेंट ग्रेड–II भर्ती 20206 की पूरी डिटेल्स
संस्थान- तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB)
पद का नाम- नर्सिंग असिस्टेंट ग्रेड–II
विज्ञापन संख्या- 01/MRB/2026
कुल पद- 999
वेतनमान- 15700 रुपये – 58100 रुपये (पे मैट्रिक्स लेवल–1)
आवेदन की अंतिम तिथि - 8 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट- mrb.tn.gov.in
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं (SSLC) पास होना चाहिए।
- आवेदक के पास तमिलनाडु राज्य के किसी सरकारी मेडिकल संस्थान से नर्सिंग असिस्टेंट का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
0 यदि किसी उम्मीदवार ने युद्ध सेवा (War Service) के दौरान नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में काम किया है, तो नियुक्ति के बाद उसे विभागीय परीक्षा पास करनी होगी, नहीं तो वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी।
आयु सीमा
- इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- हालांकि जो उम्मीदवार लोकल फंड या नगर निगम संस्था से राज्य सरकार में ट्रांसफर होकर आए हैं, उन पर आयु सीमा लागू नहीं होगी।
आवेदन कैसे करें?
- आवदेन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को TN MRB की आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होमपेज पर “Online Registration Portal for the post of Nursing Assistant” लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो New User Registration पर क्लिक करें।
- फिर निर्देशों को ध्यान से पढ़कर Declaration बॉक्स पर टिक करें।
- इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फिर फॉर्म को Preview करके सबमिट करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आखिर में अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान




