
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्किल टेस्ट की बदली तारीख, अब इस डेट को होगी परीक्षा
RRB NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए किया है, जिन्होंने पहले आयोजित परीक्षा के लिए री-शेड्यूल यानी तारीख बदलने का विकल्प चुना था। उनके लिए CBT स्किल टेस्ट अब फरवरी में आयोजित किया जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC परीक्षा के कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट की तारीख बदल दी है। यह परीक्षा अब 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए किया गया है जिन्होंने पहले आयोजित परीक्षा के लिए री-शेड्यूल यानी तारीख बदलने का विकल्प चुना था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए, जिन अभ्यर्थियों ने पुनः परीक्षा की मांग की थी, उनके लिए CBT स्किल टेस्ट अब 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
स्किल टेस्ट में क्या होगा?
कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसमें अंग्रेज़ी टाइपिंग अनिवार्य है। इसके अलावा हिंदी उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग में कृतिदेव (Krutidev) और मंगल (Mangal) का ज्ञान होना अनिवार्य है।
कब आएगा एडमिट कार्ड
इसके अलावा बोर्ड ने एग्जाम सिटी और तारीख देखने के लिए और SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक, एग्जाम की तारीख से 10 दिन पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर लाइव कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। इसके अलावा एडमिट कार्ड (E-Admit Card) एग्जाम डेट से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट्स केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही देखें। अफवाहों या गैर-आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा न करें।





