TGT Exam: अंग्रेजी पेपर के 29 प्रश्न सिलेबस से बाहर, 20 जुलाई को इलाहाबाद HC होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक टीजीटी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस और गलत सवालों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख लगाई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक टीजीटी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस और गलत सवालों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन शिक्षा ने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दी गई जानकारी और आश्वासन के बाद दिया।
एक्सपर्ट कमेटी ने माना सिलेबस से बाहर हैं प्रश्न
गुरुवार को सुनवाई के दौरान आयोग के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 37 प्रश्नों में से 29 को एक्सपर्ट कमेटी ने वास्तव में आउट ऑफ सिलेबस (पाठ्यक्रम से बाहर) मान लिया है। आयोग के अधिवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि याचियों द्वारा जिन अन्य चार सवालों को गलत बताया गया था, उन पर एक्सपर्ट कमेटी ने सहमति नहीं जताई है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटों के भीतर एक्सपर्ट कमेटी की इस विस्तृत रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर पेश कर देंगे।
याचियों की ओर कहा गया कि यह कानूनन स्थापित है कि न्यायालय किसी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के ऊपर खुद विशेषज्ञ बनकर नहीं बैठ सकता लेकिन रिकॉर्ड पर कोई गलती स्पष्ट दिखाई दे रही हो तो कोर्ट आंखें भी नहीं मूंद सकती। यह भी कहा गया कि जैसे ही एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सौंपी जाएगी, वह उस पर आपत्तियां दर्ज कराएंगे। उन कानूनी परिस्थितियों को भी प्रस्तुत करेंगे, जिनके तहत कोर्ट किसी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में हस्तक्षेप कर सकती है।
आपत्ति के कारण अपलोड नहीं टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पद
प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी), प्रवक्ता (पीजीटी) और संबद्ध प्राइमरी में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा सकी है। शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों की सूचना निदेशक को भेजते हुए अधियाचन अपलोड करने की अनुमति मांगी थी। सूत्रों के अनुसार निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कुछ बिन्दुओं पर आपत्ति की है। आपत्तियों का निवारण होने के बाद ही 20 हजार से अधिक रिक्त पदों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पूर्व में प्रधानाचार्य के 1475 और प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग के पोर्टल पर भेजी जा चुकी है।
टीजीटी भर्ती में सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों को मौका
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए चल रहे अभिलेख सत्यापन में किसी कारण उपस्थित नहीं हो सके अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार टीजीटी के विज्ञापित 3539 पदों के सापेक्ष 15 विषयों की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन नौ जुलाई से चल रहा है जो 17 जुलाई तक होना है। अभिलेख सत्यापन में उपस्थित नहीं हो सके कुछ अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया था जिसके बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणवश अपने निर्धारित तिथि/समय पर उपस्थित नहीं हुए उन्हें अभिलेख सत्यापन के लिए एक अतिरिक्त एवं अंतिम अवसर 17 जुलाई को प्रदान किया जाता है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


