TET : अलग से टीईटी, यूपी में सेवारत शिक्षकों के लिए 2 गुड न्यूज, सीएम योगी ने दिए UPESSC को आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी आयोजित करने का निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ ने UPESSC को सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी आयोजित करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से शिक्षक पात्रता परीक्षा-टीईटी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यूपी टीईटी-2026 की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षा अनिवार्य कर दी है, इसलिए सेवारत शिक्षकों को भी रोजगार और पदोन्नति के समान अवसर मिलने चाहिए। टीईटी परीक्षा गुरुवार से 4 जुलाई तक राज्य के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 1 लाख 85 हजार शिक्षक हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख परिवहन स्थलों पर सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
दूसरी गुड न्यूज- टीईटी को लिए सेवारत टीचरों को छुट्टी का ऐलान
राज्य सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय किया है। इस संबंध में मंगलवार को विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित यूपीटीईटी-2026 में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री ने सेवारत शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को देखते हुए कार्यरत शिक्षकों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
यूपीटीईटी शुचितापूर्ण हो : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 प्रदेश के लाखों युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा का संचालन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की जवाबदेही का विषय है। प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन, प्रवास, सुरक्षा अथवा अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


