TET : क्या शिक्षकों के लिए टीईटी में कम होंगे पासिंग मार्क्स, राहत के लिए किन 3 विकल्पों पर चल रहा विचार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार स्कूल शिक्षा भवन में बीएड समेत दो विकल्पों, कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने, न्यूनतम अंकों में राहत देने और नियमित अंतराल पर परीक्षा कराने जैसे विकल्पों पर मंथन कर रही है।

TET : क्या शिक्षकों के लिए टीईटी में कम होंगे पासिंग मार्क्स, राहत के लिए किन 3 विकल्पों पर चल रहा विचार

टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद देश के 20 लाख से ज्यादा शिक्षक बैचेन हैं। शीर्ष अदालत ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने से साफ इनकार कर दिया है। इस सख्त रुख के बाद तमाम राज्यों के नॉन टीईटी क्वालिफाइड टीचर चिंता में हैं। यूपी में 1.86 लाख और एमपी में 1.5 लाख शिक्षक इससे प्रभावित होंगे। झारखंड में ऐसे करीब 40 हजार शिक्षक हैं, जिन्होंने टेट पास नहीं की है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां करीब 85 हजार शिक्षकों पर इस फैसले का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्होंने नियुक्ति के समय टीईटी उत्तीर्ण नहीं किया था। अब समय-सीमा के भीतर परीक्षा पास नहीं करने पर उनकी सेवा सुरक्षा और पेंशन दोनों प्रभावित हो सकती हैं। दूसरी तरफ, शिक्षक संघ लगातार सरकार से विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में टीचर सीमित परीक्षा कराने का सुझाव दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर टीएमबीयू प्रशासनिक विभाग के अपर मुख्य सचिव से लेकर शिक्षा मंत्री तक को ज्ञापन सौंप गया है।

इसी तरह के विकल्पों पर मंथन

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य सरकार नियमित शिक्षक से बचने के लिए विकल्प तलाशने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार स्कूल शिक्षा भवन में बीएड समेत दो विकल्पों, कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने, न्यूनतम अंकों में राहत देने और नियमित अंतराल पर परीक्षा कराने जैसे विकल्पों पर मंथन कर रही है। बीएड के लिए सरकार ने शिक्षक संघों को भी भरोसे में लिया है कि संघ के सुझावों पर भी विचार करने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में शिक्षकों की बहाली अवसर देने के लिए टीईटी नियमित रूप से आयोजित की जाए।

किन किन ऑप्शन पर विचार

- सीमित विभागीय परीक्षा हो

- टीईटी पास करने के न्यूनतम अंकों में राहत मिले

- नियमित अंतराल पर परीक्षा हो

राष्ट्रीय स्तर पर मांग, अध्यादेश लाए केंद्र सरकार

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के महासचिव दिलीप चौहान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह अध्यादेश लाकर शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाए। महासंघ के संयोजक व ऑल इंडिया बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि शिक्षक एकजुट होकर मजबूती के साथ आंदोलन शुरू करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पास करने की डेडलाइन एक साल और बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देशभर के सेवारत शिक्षकों को राहत देने से इनकार करते हुए साफ कर दिया कि उन्हें ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। शीर्ष अदालत ने टीईटी को अनिवार्य बताते हुए सेवा में बने रहने के लिए यह परीक्षा पास करने की समय सीमा 31 अगस्त, 2028 तक बढ़ा दी। पहले यह 31 अगस्त 2027 थी।

राज्यों को आदेश-साल में दो बार हो टेट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिक्षकों को टेट पास करने के लिए पूरा मौका मिलना चाहिए। इसलिए राज्य सरकारें नियमित रूप से साल में दो बार टेट का आयोजन करें। ताकि शिक्षक से आसानी से पूरा कर सके।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।