TET अनिवार्यता! महाराष्ट्र के 5 में से 4 जिला परिषद शिक्षक टीईटी पास नहीं, नौकरी पर संकट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

TET Exam: महाराष्ट्र के जिला परिषद स्कूलों में पढ़ाने वाले 78% शिक्षकों ने अनिवार्य TET परीक्षा पास नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद सरकार अब उन्हें अगस्त 2028 तक यह परीक्षा पास करने का मौका देगी।

TET अनिवार्यता! महाराष्ट्र के 5 में से 4 जिला परिषद शिक्षक टीईटी पास नहीं, नौकरी पर संकट

TET Mandatory: महाराष्ट्र के सरकारी और जिला परिषद (ZP) स्कूलों से एक ऐसी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा का अधिकार कानून (RTE Act, 2009) के तहत स्कूलों में पढ़ाने के लिए 'शिक्षक पात्रता परीक्षा' (TET) पास करना अनिवार्य है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार के जनजातीय विकास विभाग द्वारा की गई एक हालिया समीक्षा में यह खुलासा हुआ है कि राज्य के जिला परिषद स्कूलों में कार्यरत लगभग 78 प्रतिशत यानी करीब 5 में से 4 शिक्षक टीईटी पास नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब इन बिना TET योग्यता वाले कार्यरत शिक्षकों के सामने अपनी नौकरी बचाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, कोर्ट ने सहानुभूति दिखाते हुए इन शिक्षकों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए अगस्त 2028 तक का समय दिया है।

आंकड़ों की जुबानी: सिर्फ 22% शिक्षकों के पास ही योग्यता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र की 34 जिला परिषदों में शिक्षकों के कुल 1,87,389 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1,75,155 पदों पर वर्तमान में शिक्षक तैनात हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 38,786 शिक्षकों मात्र 22.14 प्रतिशत ने ही टीईटी परीक्षा पास की है। बाकी के बचे हुए सभी शिक्षक बिना टीईटी पास किए ही सालों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अगर जिलों की बात करें, तो 'पालघर' जिला इस रेस में सबसे आगे है, जहां सबसे ज्यादा यानी 35% से अधिक शिक्षक टीईटी क्वालिफाइड हैं। इसके विपरीत धुले, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों की हालत सबसे खराब है, जहां महज 9% से भी कम शिक्षकों के पास यह TET अनिवार्य सर्टिफिकेट है।

पुराने शिक्षकों में बढ़ा डर: "जब भर्ती हुए, तब परीक्षा ही नहीं थी"

सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करते हुए साफ कह दिया है कि "बच्चों के भविष्य की कीमत पर शिक्षकों की सेवा जारी नहीं रखी जा सकती।" कोर्ट का यह नियम उन शिक्षकों पर भी लागू हो रहा है, जिनकी नियुक्ति 2011 में टीईटी नियम लागू होने से पहले हुई थी।

साल 2010 से पढ़ा रहे एक शिक्षक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब हमारी भर्ती हुई थी, तब यह परीक्षा अस्तित्व में ही नहीं थी। अब सालों बाद हम पर यह परीक्षा थोपना और नौकरी से निकालने की चेतावनी देना हमारे साथ नाइंसाफी है।

"सरकार ने उठाया कदम: साल में दो बार होगी परीक्षा

इस संकट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अब शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सरकार ने शिक्षकों को अधिक मौके देने के लिए टीईटी परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं, शिक्षक संगठनों का कहना है कि सरकार को केवल परीक्षा नहीं करानी चाहिए, बल्कि पुराने शिक्षकों की उम्र को देखते हुए स्टडी मटेरियल, विशेष कोचिंग और कट-ऑफ मार्क्स में थोड़ी राहत भी देनी चाहिए, क्योंकि सालों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए दोबारा छात्र बनकर इतनी कठिन परीक्षा पास करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।