Hindi Newsकरियर न्यूज़Territorial Army Recruitment Rally 2025 dates : Indian Territorial Army Bharti territorialarmy in TA registration form
Territorial Army Recruitment Rally dates : टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अगले सप्ताह से, राज्यवार रैली तिथियां

Territorial Army Recruitment Rally dates : टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अगले सप्ताह से, राज्यवार रैली तिथियां

संक्षेप:

Territorial Army Rally Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना - TA ) में निकली बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अगले सप्ताह से शुरू होंगे। इसके लिए देश के विभिन्न जोनों में भर्ती रैलियां आयोजित होंगी।

Nov 08, 2025 02:25 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Territorial Army Rally Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना - TA ) में निकली बंपर भर्ती अगले सप्ताह से शुरू होगी। इसके लिए देश के विभिन्न जोनों में भर्ती रैलियां आयोजित होंगी। प्रथम चरण कार्यक्रम (शारीरिक क्षमता और मेडिकल परीक्षण) बिहार, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए 15 नवम्बर 2025 से 14 दिसम्बर 2025 तक निम्न स्थानों पर होगा। दिल्ली व हरियाणा राज्यों के लिए भर्ती रैली 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच होगी। आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, गोवा और दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, पांडिचेरी के लिए भर्ती रैली 15 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगी। ये भर्तियां जीडी सोल्जर, सैनिक क्लर्क समेत कई पदों पर बहाली के लिए होंगी। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर आएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जोन 1- दिल्ली और हरियाणा

पद - सोल्जर जीडी- 716 वैकेंसी

आयु सीमा - 18 से 42 वर्ष।

योग्यता - कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास।

जोन 1- दिल्ली और हरियाणा का भर्ती रैली शेड्यूल

28 नवंबर 2025 रोहतक, कुरुक्षेत्र

29 नवंबर 2025 झज्जर, पलवल, नूह

01 दिसंबर 2025 सोनीपत, अंबाला

02 दिसंबर 2025 गुरुग्राम, रेवाड़ी

03 दिसंबर 2025 भिवानी, यमुनानगर

04 दिसंबर 2025 चरखी दादरी, सिरसा

05 दिसंबर 2025 हिसार, फतेहाबाद

06 दिसंबर 2025 जींद, करनाल

08 दिसंबर 2025 महेंद्रगढ़, कैथल

09 दिसंबर 2025 पानीपत, फरीदाबाद

10 दिसंबर 2025 एनसीटी दिल्ली

Territorial Army Rally Recruitment

जोन-II

भर्ती कार्यक्रम- जोन-II

पद - सैनिक (सामान्य ड्यूटी) - 752, सैनिक (सर्वे) - 06, सैनिक (रीग) - 07, सैनिक (शैफ स्पेशल) - 01, सैनिक (कुछ सेवा) - 02, सैनिक (रैलयवी) - 02, सैनिक (कम्पवायर बटालियरी) - 02, सैनिक (कारीगर लकड़ी) - 02, सैनिक (हेल्थ ट्रेज़र) - 03, सैनिक (दर्जी) - 01, (हाउस क्रोयर) - 10 और सैनिक - 04. किसी भी भर्ती रैली स्थान से चयनित अभ्यर्थियों को मध्य कमान (जोन-2) की किसी भी टीए यूनिट में तैनात किया जा सकता है।

Territorial Army Rally Recruitment

क्रम भर्ती रैली स्थान आयोजक यूनिट -

(क) सोफीपुर लांग रेंज, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) 153 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा

(ख) महार रेजिमेंटल सेंटर, सागर (मध्य प्रदेश) 108 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) महार

(ग) रोग्गेडुन्गा बेरहमपुर , गंजाम जिला, ओड़ीशा , 120 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) बिहार

(घ) मुख्यालय कोसा, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ , 155 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जैफ रिफ

भर्ती मध्य कमान (यूनिटों की जोन-2) की निम्नलिखित टीए यूनिटों के लिए की जा रही है :

108 (टीए), 111 (टीए), 114 (टीए), 120 (टीए), 151 (टीए), 153 (टीए), 108 (टीए), 111 (टीए), 114 (टीए), 155 (टीए)

अंतिम चयनित उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा

दूसरा चरण लिखित परीक्षा का होगा जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन फीस- आवेदन की कोई फीस नहीं होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मूल दस्तावेजों के साथ राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट नीचे दिए अनुसार लाने होंगे:-

(क) डोमिसाइल प्रमाण पत्र।

(ख) चरित्र प्रमाण पत्र (केवल सरपंच/एसएचओ/विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित)।

(ग) जाति प्रमाण पत्र।

(घ) रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो (संख्या-20) (कंप्यूटर प्रिंट फोटो स्वीकार नहीं किए जाएँगे)।

(ङ) शैक्षिक योग्यता की मूल अंकतालिका।

(च) पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी।

(छ) सरपंच/एमसी द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण पत्र और विवाहित अभ्यर्थियों के लिए तहसीलदार/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाण पत्र।

समझें क्या है टेरिटोरियल आर्मी

असल में टेरिटोरियल आर्मी ज्वॉइन करके आप देश के आम नागरिक रहते हुए सैन्य अनुभव ले सकते हैं। यह एक वॉलंटियर सर्विस होती है। आपको ट्रेनिंग देने के बाद जरूरत पड़ने पर सेना आपकी सेवा ले सकती है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो कुछ वजहों से सेना में भर्ती नहीं हो पाते, ऐसे युवाओं को सेना टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के जरिए देश सेवा का एक और मौका देती है। देश का आम आदमी अपनी जॉब या बिजनेस के साथ इसे जॉइन कर सकता है। प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) एक स्वैच्छिक संगठन है जो नियमित रोजगार की गारंटी नहीं देता है। लंबी अवधि के रोजगार के लिए संगठन का कोई वादा नहीं करता है। यह रेगुलर जॉब की तरह नहीं है। इसे सोर्स ऑफ इनकम के तौर पर नहीं माना जाता।

यह 1948 में बनाई गई थी। इसे सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस भी कहा जाता है। टेरिटोरियल आर्मी ने 1962, 1965 और 1971 व 1999 का करगिल की लड़ाई में हिस्‍सा लिया है। सेना के कई ऑपरेशंस में यह हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरी सेवाओं को बहाल करने में यह सेना अहम भूमिका निभाती है। टेरिटोरियल आर्मी के सैन्यकर्मी नियमित सेना कर्मियों के साथ मिलकर काम करते हैं, शांति के समय और राष्ट्रीय आपातकाल या संघर्ष के सहयोग देती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।