टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी, indianarmy.nic.in से करें डाउनलोड
देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी कर दिया गया है।

Territorial Army Officer Exam 2025 Admit Card: टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर परीक्षा 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने 17 जुलाई 2025 को इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना Territorial Army Officer Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई 2025 को पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर Officer Entry Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन डिटेल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना अनिवार्य है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर के कुल 19 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 18 पद पुरुषों के लिए और 1 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हुई थी और 10 जून 2025 को समाप्त हुई। इस परीक्षा के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
पदों के अनुसार वेतनमान भी आकर्षक रखा गया है। लेफ्टिनेंट पद पर चयनित उम्मीदवार को 56,100 से लेकर 1,77,500 तक का वेतन मिलेगा, जबकि ब्रिगेडियर पद तक वेतन 2,17,600 तक पहुंचता है। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 500 निर्धारित किया गया था और शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री मांगी गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ लें। टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।


