Telegram Ban: टेलीग्राम बैन से नहीं रुकेंगे पेपर लीक- निसर्ग अधिकारी का दावा, NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का कड़ा एक्शन
Telegram Ban: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार ने टेलीग्राम पर पाबंदी लगाई है, लेकिन साइबर एक्सपर्ट निसर्ग अधिकारी का कहना है कि तकनीकी रूप से इसे पूरी तरह रोकना नामुमकिन है और इससे पेपर लीक नहीं रुकेंगे।

Telegram Banned Before NEET UG 2026: क्या किसी सोशल मीडिया ऐप को बंद कर देने से देश में पेपर लीक जैसी बड़ी समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है? यह एक ऐसा सवाल है जो इस वक्त हर स्टूडेंट और माता-पिता के जेहन में घूम रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने देश भर में मशहूर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'टेलीग्राम' पर 22 जून तक के लिए टेंपरेरी बैन लगा दिया है। सरकार का यह फैसला 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा (री-एग्जामिनेशन) को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए लिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया है। लेकिन, इस बड़े फैसले पर अब देश के जाने-माने टीनएज साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी ने उंगली उठाई है।
"पेपर लीक रोक नहीं पा रहे, तो टेलीग्राम ही ब्लॉक कर दिया।"
हाल ही में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) में जॉब पाने वाले निसर्ग अधिकारी ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर NTA की एक पोस्ट का जवाब देते हुए तंज कसा, "पेपर लीक तो रोक नहीं पा रहे, और आखिर में टेलीग्राम ही ब्लॉक कर दिया।"
निसर्ग ने तकनीकी पहलू को समझाते हुए कहा कि टेलीग्राम को पूरी तरह से ब्लॉक करना नामुमकिन है। यह ऐप इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग प्रॉक्सी सेटिंग्स और अन्य तकनीकी रास्तों का इस्तेमाल करके इसे बहुत आसानी से चला सकते हैं। उनका साफ कहना है कि ऐप पर पाबंदी लगाने से पेपर लीक की असली वजहों का समाधान नहीं होने वाला।
टेलीग्राम पर क्यों लगा बैन?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, टेलीग्राम पर "प्राइवेट माफिया", "नीट पेपर लीक", और "री-नीट 2026" जैसे नामों से दर्जनों फर्जी चैनल और बॉट्स चलाए जा रहे थे। ये चैनल छात्रों को एडवांस में पेपर देने या बिना कुछ लिखे 620 से अधिक मार्क्स दिलाने का झूठा दावा कर रहे थे। इसके बदले में भोले-भले छात्रों से कुछ हजार रुपयों से लेकर 20 लाख रुपये तक की मांग की जा रही थी। हाल ही में अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस और राजस्थान के कोटा से पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो छात्रों को ठगने का काम कर रहे थे।
NTA की अपील: अफवाहों से दूर रहें छात्र
NTA ने देश भर के लाखों नीट उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को आश्वस्त किया है कि कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है। परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में आयोजित की जा रही है। एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी ऐसे फर्जी दावों, ग्रुप्स या धोखेबाजों के झांसे में न आएं जो पैसे के बदले पेपर देने की बात करते हैं। सरकार ने संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया है।परीक्षा को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस बार टाइमिंग में भी 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है ताकि छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी परीक्षा दे सकें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


