शिक्षकों की पदोन्नति 7 नवंबर तक, टीईटी अनिवार्य

लाइव हिन्दुस्तान
share

बेसिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति में टीईटी को अनिवार्य किया है। पात्रता सूची में शिक्षक-शिक्षिकाओं के टीईटी उत्तीर्ण होने संबंधी विवरण अंकित किया जाएगा। जिन शिक्षक-शिक्षकाओं ने केवल प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण की है वे प्राथमिक विद्यालयों में तथा जिन्होंने उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास की है।

teachers promotion by november 7 tet mandatory
शिक्षकों के प्रमोशन के लिए टीईटी अनिवार्य

परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की कार्यवाही सात नवंबर तक पूरी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को इस संबंध में शुक्रवार को निर्देश जारी किए। सचिव ने लिखा है कि नौ अक्तूबर को अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर 23 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। यदि वरिष्ठता सूची पर आपत्ति मांग कर उसका निराकरण करते हुए अंतिम स्वरूप न दिया गया हो तो 15 दिन में सूची तैयार कर लें।

उसके बाद डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की जाएगी जिसमें बीएसए सचिव सदस्य, जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य और डीएम से नामित हिन्दी, उर्दू या अन्य भाषा में एक विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सूची ज्येष्ठता क्रम में तैयार करके उसे उसकी चरित्र पंजिकाओं और आवश्यक अभिलेखों के साथ चयन समिति के समक्ष रखेगा। चयन समिति चयनित अभ्यर्थियों की एक सूची तैयार कर नियुक्ति प्राधिकारी को भेजेगी। उसके बाद अनुपयुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को हटाते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष वरिष्ठताक्रम में पात्रता सूची तैयार की जाएगी। वरिष्ठता सूची तैयार करने के साथ ही तैनाती वाले पदों का निर्धारण भी कर लिया जाएगा। जिले में पदोन्नति के लिए रिक्त पद, वरिष्ठता सूची व पात्रता सूची के संबंध में सूचना 23 अक्तूबर तक बेसिक शिक्षा परिषद की ई-मेल पर उपलब्ध कराना होगा।

पदोन्नति में टीईटी को अनिवार्य

बेसिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति में टीईटी को अनिवार्य किया है। पात्रता सूची में शिक्षक-शिक्षिकाओं के टीईटी उत्तीर्ण होने संबंधी विवरण अंकित किया जाएगा। जिन शिक्षक-शिक्षकाओं ने केवल प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण की है वे प्राथमिक विद्यालयों में तथा जिन्होंने उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास की है वे केवल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, व जिन्होंने प्राथमिक/उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की टीईटी उत्तीर्ण की है वे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापन के लिए अर्ह होंगे। पदोन्नति के लिए जो अध्यापक पात्र होंगे, उनसे वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय का विकल्प लिया जाएगा। विकल्प प्राप्त करने से पहले उन्हें बताया जाएगा कि विकल्प के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

समायोजित शिक्षकों की सूचना मांगी गई

अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन प्रक्रिया के तहत समायोजित शिक्षकों की सूचना सभी बीएसए से मांगी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 14 अक्टूबर को पत्र भेजा है। सौरभ कुमार सिंह व छह अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों के अनुपालन और 14 नवंबर 2025 के शासनादेश के अनुसार ऐसे सरप्लस शिक्षक/शिक्षिका जिन्होंने आपत्तियां नहीं की थी, के अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन की कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़शिक्षकों की पदोन्नति 7 नवंबर तक, टीईटी अनिवार्य