Teachers Day Wishes , Photos : टॉप 20 शिक्षक दिवस शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, SMS, श्लोक और शायरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Teachers Day wishes, messages : आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आप अपने शिक्षकों को नीचे दिए गए मैसेज, कोट्स, शायरी और तस्वीरें भेजकर हैप्पी टीचर्स डे कह सकते हैं -

teachers day wishes photos
शिक्षक दिवस शुभकामनाएं

Teachers Day wishes in Hindi , messages , photos , quotes : आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आज शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति आभार जताने का दिन है। आज के दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते है। साथ ही अपने जीवन में उनके महत्व का भी अलग-अलग शब्दों में वर्णन करते है। यह दिन पढ़ने वाले और पढ़ाई खत्म कर चुके छात्रों को यह मौका देता है कि वो अपने गुरु के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करें। आप अपने शिक्षकों को नीचे दिए गए मैसेज, कोट्स, शायरी और तस्वीरें भेजकर हैप्पी टीचर्स डे ( Happy Teacher's Day ) कह सकते हैं -

1. गुरु ही सींचे बुद्धि को, उत्तम करे विचार।

जिससे जीवन शिष्य का, बने स्वयं उपहार।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

2. सफलता का जब, शीर्षक लिखूंगा

सबसे अहम तब, शिक्षक लिखूंगा

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

3. गुरु समान दाता नहीं, याचक सीष समान।

तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दिन्ही दान।।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

happy teachers day wishes

5. अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,

ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

6. शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,

उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

7. देखा न कोहकन कोई फ़रहाद के बग़ैर

आता नहीं है फ़न कोई उस्ताद के बग़ैर

-अज्ञात

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

8. किस तरह 'अमानत' न रहूँ ग़म से मैं दिल-गीर

आँखों में फिरा करती है उस्ताद की सूरत

-अमानत लखनवी

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

happy teachers day wishes

9. गुरुदेव के श्रीचरणों में

श्रद्धा सुमन संग वंदन

जिनके कृपा नीर से

जीवन हुआ चंदन

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

10. गुरु तेरे उपकार का,

कैसे चुकाऊं मैं मोल,

लाख कीमती धन भला,

गुरु हैं मेरे अनमोल

हैप्पी टीचर्स डे

11. धरती कहती,अंबर कहते

कहती यही तराना.

गुरु आप ही पावन नूर हैं

जिनसे रौशन हुआ जमाना…

मेरा नमन हर शिक्षक को !

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

12. गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।

गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

teachers day wishes photos

13. जो बनाए हमें अच्छा और सच्चा इंसान,

दे सही-गलत की पहचान,

उन शिक्षकों को कोटि-कोटि प्रणाम।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

14. क्या दूं गुरु-दक्षिणा,

मन ही मन मैं सोचूं।

चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा,

अगर जीवन भी अपना दे दूं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

15. रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में

ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं

जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

16. मिट्टी से जिसने सोना बनाया,

जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।

प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,

लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

17. अदब तालीम का जौहर है ज़ेवर है जवानी का

वही शागिर्द हैं जो ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं

- चकबस्त ब्रिज नारायण

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

18. आपकी मूरत इस दिल में बस जाती है,

हर बात आपकी हमें सिखा जाती है।

ये गुरु दक्षिणा है मेरी स्वीकार करें,

मुझे हर परीक्षा में आपकी याद आती है।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

19. प्रेरकः सूचकश्वैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षको बोधकश्वैव षडेते गुरवः स्मृताः॥

समस्त गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

20. अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य का जीवन प्रकाशमय करने वाले सभी गुरुओं के श्रीचरणों में सादर नमन एवं आप सभी को शिक्षक दिवस की असीम शुभकामनाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़टॉप 20 शिक्षक दिवस शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, SMS और शायरी