Teachers Day Wishes: इन टॉप 10 शायरी, कोट्स, मैसेज और शुभकामनाओं से दें शिक्षक दिवस की बधाई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Teachers Day Wishes in Hindi: 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस का उत्सव सभी मनाएंगे। इस दिन को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। खुशी के इस मौके पर अपने शिक्षकों को बधाई देने के लिए भेजें ये शानदार शुभकामनाएं-

Teachers Day Wishes: Celebrate 5 September 2024 with top 10 messages shayari photos quotes sms and wishes insta status

Happy Teachers Day Wishes: हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 5 सितंबर का दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। हर गुरु व विद्यार्थी के लिए यह दिन खास है। इसलिए शिक्षक दिवस के दिन अपने गुरु को भेजें ये बधाई संदेश और बनाएं उनका दिन स्पेशल-

मेरे मार्गदर्शक आप,

मेरे जीवन का प्रकाश आप

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

लाइफ क्या है वो समझाते हैं,

जब हम हार जाते हैं, तब वही

हमारा साहस भी बढ़ाते हैं,

ऐसे महान इंसान को ही हम,

शिक्षक व गुरु के नाम से पुकारते हैं

शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जो हमें सिखाए सही-गलत का पाठ

कराए सही रास्तों की पहचान,

देश के उन दिग्गजों को

मेरा शत-शत प्रणाम!

शिक्षक दिवस की बहुत शुभकामनाएं

मुझसे अपना ज्ञान बांटने के लिए आपका धन्यवाद टीचर,

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

happy teachers day

समय और टीचर में

थोड़ा सा फर्क होता है

टीचर सीखा कर परीक्षा लेता है

और वक्त परीक्षा लेकर सिखाता है

शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

मुझे दिया ज्ञान

मुझे भविष्य के लिए किया तैयार

आपके इस एहसान के लिए

शब्द नहीं बचें आपकी तारीफ के लिए

सभी शिक्षकों को मेरा प्रणाम

शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयां

मैं आपको बता दूं,

कि गुरु की क्या पहचान है,

इस जहां में जो भी ज्ञान दे,

वो गुरु के ही समान है

शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,

जो करता है अंधेरे को रौशन

जो बनाता है इंसान को इंसान,

ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

teachers day 2024

गुरु ब्रह्मा,

गुरु विष्णु,

गुरु देवो महेश्वरा,

गुरु साक्षात परम्ब्रम्ह

तस्मय श्री गुरुवनमः

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

गुरु अपने ज्ञान से व्यक्ति को बेहतर बनाते हैं ,

गुरु जीवन भर में कितना कुछ सिखाते हैं,

क्या इस इस कर्ज को कोई उतार पाएगा

क्योंकि अनमोल खजाना गुरु लुटाते हैं

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

ज्ञान से बड़ा कोई वरदान नहीं,

गुरू का आशीर्वाद मिलता रहे

इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है

Happy Teacher’s Day

शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इन टॉप 10 शायरी, कोट्स, मैसेज और शुभकामनाओं से दें शिक्षक दिवस की बधाई