Teachers Day Speech: गुरु के सम्मान में बोलें ये दमदार बातें, शानदार स्पीच से जीत लें हर किसी का दिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Teachers Day Speech in Hindi: शिक्षक दिवस पर दमदार स्पीच देकर आप सबका मन मोह सकते हैं। आपकी शानदार स्पीच के लिए नीचे टिप्स दिए गए हैं।

teachers day speech hindi damdar speech for 5 sept teachers day
शिक्षक दिवस पर भाषण

किसी बच्चे की जिंदगी में मां-बाप के बाद अगर कोई शख्स उसकी सोच, समझ और भविष्य को आकार देता है, तो वह शिक्षक होता है। शिक्षक सिर्फ किताबों का पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि जिंदगी को समझने का नजरिया भी देते हैं। यही वजह है कि हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेजों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन बच्चे अपने टीचर्स के प्रति सम्मान और आभार जताते हैं। अगर आपको भी टीचर्स डे के मौके पर मंच से स्पीच देने का मौका मिला है और आप चाहते हैं कि आपकी बात सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे, तो शुरुआत से लेकर अंत तक शब्दों का चुनाव बेहद खास होना चाहिए।

टीचर्स डे स्पीच की शुरुआत ऐसे करें

सम्मानित प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,

आज मैं जिस शख्सियत के बारे में बोलने के लिए यहां खड़ा हूं, उनके लिए शब्द शायद हमेशा कम पड़ जाएंगे। शिक्षक वह होता है जो खुद एक दीपक की तरह जलकर दूसरों की जिंदगी में रोशनी भरता है। वह हमें सिर्फ यह नहीं बताता कि किताब में क्या लिखा है, बल्कि यह भी सिखाता है कि जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता कैसे चुना जाए।

गुरु हमारे लिए सिर्फ एक शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और भविष्य का निर्माता होता है।

आज टीचर्स डे के इस खास मौके पर मैं अपने सभी शिक्षकों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें हर कदम पर आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

शिक्षक हमारे जीवन में क्यों खास हैं?

हमारी जिंदगी में शिक्षक का योगदान सिर्फ स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होता। एक अच्छा शिक्षक बच्चे की प्रतिभा को पहचानता है, उसकी गलतियों को सुधारता है और उसे अपनी क्षमता पर भरोसा करना सिखाता है।

जब हम किसी सवाल का जवाब नहीं जानते, शिक्षक हमें जवाब तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं। जब हम असफल होते हैं, तो वे दोबारा कोशिश करने का हौसला देते हैं। और जब हम सफल होते हैं, तो हमारी सफलता के पीछे उनकी मेहनत भी छिपी होती है।

इसलिए कहा भी जाता है कि एक अच्छा शिक्षक सौ किताबों से ज्यादा असरदार हो सकता है।

स्पीच में जोड़ें ये भावुक लाइन

अगर आपकी टीचर्स डे स्पीच को थोड़ा और भावुक बनाना है, तो आप कह सकते हैं -

"शिक्षक वह शख्स है जो हमारे हाथ में सिर्फ कलम नहीं देता, बल्कि उस कलम से अपनी किस्मत लिखने का हुनर भी सिखाता है।"

यह लाइन मंच पर बोलते समय थोड़े ठहराव के साथ कही जाए तो इसका असर और ज्यादा बढ़ सकता है।

अंत ऐसे करें

अंत में मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि शिक्षक का सम्मान सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें अपने शिक्षकों के दिए ज्ञान, संस्कार और सीख को अपनी जिंदगी में उतारना चाहिए। यही उनके प्रति हमारा सबसे बड़ा सम्मान होगा।

मेरे सभी शिक्षकों को टीचर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

धन्यवाद! जय हिंद!

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़गुरु के सम्मान में बोलें ये दमदार बातें, शानदार स्पीच से जीत लें हर किसी का दिल