Teachers Day Quotes in Hindi : शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें स्पेशल कोट्स, मैसेज और शायरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Happy Teachers Day Qotes In Hindi : शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को उनके सम्मान में कोट्स भेजते हैं। आप भी नीचे लिखे कोट्स भेजकर सम्मान जाहिर कर सकते हैं।

Happy Teachers Day Quotes In Hindi
शिक्षक दिवस कोट्स

Teachers Day Quotes in Hindi : शिक्षक दिवस का दिन अपने टीचर्स को स्पेशल फील कराने का दिन है। भारत में हर साल उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन न सिर्फ स्कूल कॉलेजों के छात्र अपने टीचरों को शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान व समर्पण के लिए धन्यवाद देते हैं बल्कि कामकाजी लोग भी अपने गुरुओं के प्रति खास तरीके से आभार व्यक्त करते हैं। छात्र अपने प्यारे शिक्षकों को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें तोहफे देते हैं, कविताएं व भाषण देते हैं, कक्षाएं सजाते हैं और खास कोट्स मैसेजेस शेयर कर उनके दिन खास बनाते हैं। शिक्षक एक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ता है। एक दीपक की तरह जलकर विद्यार्थियों की अज्ञानता का अंधकार दूर करता है। 5 सितंबर अपने इन्हीं शिक्षकों को शत-शत नमन करने का दिन है।अगर आप भी अपने टीचर्स को गर्व महसूस कराना चाहते हैं या फिर आपके जीवन में उनके महत्व को दर्शाना चाहते हैं तो यहां बताई गई शायरियों को अपने टीचर्स को भेज सकते हैं।

Happy Teachers Day Qotes In Hindi : शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को उनके सम्मान में कोट्स भेजते हैं। आप भी नीचे लिखे कोट्स भेजकर सम्मान प्रकट कर सकते हैं।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्‍वरः

गुरुः साक्षात्‌ परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः

हैप्पी टीचर्स डे

अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,

ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,

उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

गुरुदेव के श्रीचरणों में

श्रद्धा सुमन संग वंदन

जिनके कृपा नीर से

जीवन हुआ चंदन

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

धरती कहती,अंबर कहते

कहती यही तराना.

गुरु आप ही पावन नूर हैं

जिनसे रौशन हुआ जमाना…

मेरा नमन हर शिक्षक को !

गुरु तेरे उपकार का,

कैसे चुकाऊं मैं मोल,

लाख कीमती धन भला,

गुरु हैं मेरे अनमोल

हैप्पी टीचर्स डे

गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान।

तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान॥

कबीरदास

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय

कबीरदास

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखेंगे तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।' - एपीजे अब्दुल कलाम

यदि कोई देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगो का राष्ट्र बनाना है, तो मुझे दृढ़तापूर्वक मानना है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो ये कर सकते है – वे है पिता, मां और शिक्षक-अब्दुल कलाम

अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनन्द जगाना एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है।-अल्बर्ट आइंस्टीन

मैं भाग्यशाली था कि मुझे आप जैसा गुरु मिला।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,

आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है।

आपको शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।- शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में

ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं

जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें स्पेशल कोट्स, मैसेज और शायरी