
Teachers Day Wishes, Quotes in Hindi: शिक्षक दिवस 2025 के लिए प्यारे शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स और शायरी
Teacher’s Day 2025 Wishes: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन की शिष्य अपने गुरुओं को बधाई भी भेजते हैं, आप भी इन चुनिंदा मैसेज के जरिए भेज सकते हैं टीचर्स डे की बधाई संदेश।
Happy Teacher's Day 2025 Hindi Shayari, Wishes: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व को बताता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। इस दिन सभी छात्र अपने गुरुओं (शिक्षकों) के द्वारा किए गए मार्गदर्शन और ज्ञान के बदले हम उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। इस खास दिन की शिष्य अपने गुरुओं को बधाई भी भेजते हैं, आप भी इन चुनिंदा मैसेज के जरिए भेज सकते हैं टीचर्स डे की बधाई संदेश।

प्यार से जिसने हमें पढ़ाया,
जीवन में हमेशा आगे बढ़ाया,
जिंदगी को जीना सिखाया,
लक्ष्य पाने जिसमें मार्ग दिखाया,
उस गुरु को शत-शत नमन!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पुस आभार के लिए
सभी गुरुजनों को मेरा शत शत नमन
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयां
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।
गुरु का आर्शीवाद हर नैया पार लगाता है,
जीवन को आसान बनाता है।
गुरु की चरणों में शिष्य का संसार है,
शिष्य के सफल जीवन का आधार है।
HAPPY TEACHER'S DAY 2025
शिक्षक का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है।
इस शिक्षक दिवस पर,
हम आपके ज्ञान और समर्पण को सम्मानित करते हैं
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
त्वमेव माता च पिता त्वमेव,
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,
त्वमेव सर्वं मम देव देव॥
कबीरा ते नर अँध है, गुरु को कहते और,
हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय,
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डाँट से,
जीवन जीना हमें सिखाते।
हैप्पी टीचर्स डे 2025
आप हमें पढ़ाते हो,
आप हमें समझाते हो,
हम बच्चों का भविष्य आप ही तो बनाते हो।
शिक्षक दिवस की बधाई
गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल।
हैप्पी टीचर्स डे।
गुरौ न प्राप्यते यत्तन्नान्यत्रापि हि लभ्यते।
गुरुप्रसादात सर्वं तु प्राप्नोत्येव न संशयः॥





