Teacher's Day Essay, Speech: शिक्षक दिवस पर 10 आसान और असरदार लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Teacher's Day Essay, Speech: 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलों में भाषण और निबंध प्रतियोगिता के लिए आसान 10 लाइनें साझा की गई हैं। जिनकी मदद से आप अच्छा भाषण व निबंध तैयार कर सकते हैं। 

Teachers Day Speech In Hindi
टीचर्स डे के लिए आसान भाषण

Teachers Day 10 Important Lines: हर साल 5 सितंबर का दिन भारत में बेहद उत्साह और आदर के साथ शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन को संवारने वाले, सही राह दिखाने वाले और ज्ञान की रोशनी फैलाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक खास अवसर है।

देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिताएं और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। यदि आप भी शिक्षक दिवस पर मंच से भाषण देने वाले हैं या निबंध लिखने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आसान 10 लाइनों की लिस्ट आपकी काफी मदद करेगी। यदि आप भी इस शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल में मंच से एक प्रभावी और आसान भाषण देना चाहते हैं, तो यह तैयार गाइड आपके लिए बेहद काम की साबित होगी।

भाषण और निबंध के लिए 10 मुख्य लाइनें

  1. भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में बहुत ही खुशी और आदर के साथ मनाया जाता है।

2. यह खास दिन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वयं एक महान विद्वान, दार्शनिक और उच्च कोटि के शिक्षक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के नाम समर्पित कर दिया था।

4. जब उनके कुछ शिष्यों ने उनका जन्मदिन मनाने का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय इसे शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।

5. शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें अज्ञानता के अंधेरे से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

6. शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन में सही और गलत की पहचान करना तथा एक अच्छा इंसान बनना भी सिखाते हैं।

7. बच्चे का चरित्र निर्माण करने और देश का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने में गुरु का योगदान सबसे सर्वोपरि होता है।

8. माता-पिता के बाद हमारे जीवन में शिक्षकों का ही सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए हमारे शास्त्रों में भी 'गुरु गोविंद दोऊ खड़े' की बात कही गई है।

9. इस दिन छात्र अपने अध्यापकों को ग्रीटिंग कार्ड, फूल और उपहार देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

10. शिक्षक दिवस का यह पर्व हमें अपने सभी शिक्षकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़शिक्षक दिवस पर 10 आसान और असरदार लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम