Teachers Day Speech in Hindi : शिक्षक दिवस पर 2 मिनट का शानदार भाषण, मिलेगा इनाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Teacher Day Speech in Hindi : आज 5 सितंबर को देश भर के स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यहां आपके लिए शिक्षक दिवस 5 सितम्बर पर भाषण तैयार किया गया है, जिसे आप सीधे भाषण प्रतियोगिता या निबंध में इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे लिखी लाइनें आपके बेहद काम आएंगी।

teacher day speech in hindi
शिक्षक दिवस पर 2 मिनट का शानदार भाषण

Teacher Day Speech in Hindi : भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr Sarvepalli Radhakrishnan ) की जयंती आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। खासतौर पर स्कूल और कॉलेजों में छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों को एक से एक खास अंदाज के साथ टीचर्स डे विश रहे हैं और उन्हें स्पेशल फील करा रहे हैं। स्कूल व कॉलेजों में छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण देकर या कविताएं पढ़कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दरअसल टीचर्स डे का दिन वह अवसर होता है, जब हम अपने शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन और ज्ञान देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। शिक्षकों की कक्षा में ही कल का भारत पलता है। टीचर्स सिर्फ क्लास में किताबें नहीं पढ़ाते, वे जीवन का सबसे गहरा ज्ञान भी देते हैं।

शिक्षक दिवस के दिन स्कूलों में बच्चे शिक्षक बनकर जाते हैं, उन्हें अपनी क्लास से छोटी कक्षाओं में पढ़ाने का मौका दिया जाता है। स्कूलों में निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिताएं होती हैं। स्कूल और कॉलेजों ही नहीं, बल्कि राज्य व केंद्र की सरकारें भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित करते हैं।

अगर आप शिक्षक दिवस या डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं या फिर भाषण देने जा रहे हैं तो नीचे लिखी लाइनें (Teachers Day Lines ) आपके बेहद काम आएंगी। इन्हें आप अपने भाषण/ निबंध में शामिल कर सकते हैं।

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्माननीय शिक्षकगण, और मेरे प्रिय साथियों,

आज हम यहां शिक्षक दिवस के खास मौके पर एकत्रित हुए हैं। आप सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। भारत में हर वर्ष 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनने से पहले शिक्षा जगत से ही जुड़े हुए थे। कई प्रतिष्ठित कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में उन्होंने लंबे समय तक स्टूडेंट्स को पढ़ाया। राष्ट्रपति बनने के बाद जब उनके प्रशंसकों व स्टूडेंट्स ने उनका जन्मदिन बड़े स्तर पर धूम धाम से मनाना चाहा तो उन्होंने जीवनभर स्वयं टीचर रहने के नाते इस दिवस को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी। इसके बाद 1962 से देश में 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता आ रहा है।

साथियों, शिक्षक दिवस का दिन अपने टीचरों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का दिन है। शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। वे हमारी गलतियां बताते हैं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। गुरु हमें जीवन के हर नए मोड़ पर आने वाली सभी कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देते हैं। वे एक कुम्हार की तरह हमारे व्यक्तित्व को गढ़ते हैं।

दोस्तों, गुरु समान दाता नहीं, याचक सीष समान। तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दिन्ही दान।। यानी... पूरी दुनिया में गिरु के समान कोई दानी नहीं है और शिष्य के समान कोई याचक नहीं है।

आज के दिन हमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में भी जानना चाहिए। वे राजनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर दार्शनिक, शिक्षाविद भी थे। वह शिक्षा के बड़े पक्षधर रहे। उन्होंने भारतीय संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार किया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने प्रेजीडेंसी कॉलेज, मद्रास में दर्शनशास्त्र पढ़ाया। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय में भी रहे। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पूर्वी देशों के धर्म और दर्शन के स्पाल्डिंग प्रोफेसर के पद को गौरवान्वित किया। इतना ही नहीं, वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे। उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कहते थे कि छात्रों को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। वे कहते थे कि किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है। पुस्तकें वो साधन हैं, जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।

अब मैं अपने भाषण का समापन करना चाहूंगा। धन्यवाद।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़शिक्षक दिवस पर 2 मिनट का शानदार भाषण, मिलेगा इनाम