टाटा मोटर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, लगने जा रहा है बड़ा प्लेसमेंट कैंप; जानें पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कन्नौज गवर्नमेंट आईटीआई बहेरिन में टाटा मोटर्स लखनऊ की तरफ से 16 जून को एक बड़ा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया कर रहा है। जिसमें आईटीआई पास युवाओं को अच्छी मंथली सैलरी के साथ बेहतरीन अप्रेंटिस रोल ऑफर किए जा रहे हैं।

टाटा मोटर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, लगने जा रहा है बड़ा प्लेसमेंट कैंप; जानें पूरी डिटेल

अगर आप भी उन नौजवानों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी आईटीआई की पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी कर ली है और अब अपने करियर की एक शानदार शुरुआत करने की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर है। देश की सबसे नामी और दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स लिमिटेड खुद आपके हुनर को पहचानने और आपको रोजगार देने के लिए आ रही है। कन्नौज जिले के नौजवानों के लिए यह एक ऐसा मौका है जिसे हाथ से बिल्कुल नहीं जाने देना चाहिए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहेरिन में एक बड़े प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा दरवाजा खोलने वाला है, जो अप्रेंटिसशिप के जरिए अपने हाथों के हुनर को और भी ज्यादा निखारना चाहते हैं।

कहां हो रहा है आयोजन?

अगर आप इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको तारीख और समय का खास ख्याल रखना होगा। यह रोजगार मेला 16 जून को सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगा। आपको तय समय से थोड़ा पहले ही पहुंच जाना चाहिए ताकि आप किसी भी तरह की जल्दबाजी या परेशानी से बच सकें। जगह है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बहेरिन, कन्नौज निर्धारित है। इस कैंप में टाटा मोटर्स लिमिटेड के लखनऊ प्लांट की तरफ से अधिकारियों की टीम आएगी, जो काबिल और योग्य उम्मीदवारों का चुनाव करेगी।

किन ट्रेड के छात्रों को मिलेगा मौका?

नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्य ने इस प्लेसमेंट ड्राइव की जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें कई अलग-अलग तकनीकी ट्रेड वाले छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अगर आपने नीचे दिए गए किसी भी ट्रेड से अपना आईटीआई पास किया है, तो आप इसके लिए पूरी तरह से योग्य हैं -

  • फिटर
  • टर्नर
  • मशीनिस्ट
  • इलेक्ट्रीशियन
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
  • मशीनिस्ट ग्राइंडर
  • पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स

मिलेगी शानदार सैलरी और सुविधाएं

अप्रेंटिसशिप की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसमें काम सीखने के साथ-साथ आपकी कमाई भी होती है। टाटा मोटर्स की तरफ से चुने गए उम्मीदवारों को बहुत ही शानदार पैकेज दिया जा रहा है। सिलेक्ट होने वाले युवाओं को 13870 रुपये से लेकर 15260 रुपये हर महीने सीटीसी के तौर पर दिए जाएंगे। सिर्फ इतनी ही नहीं, कंपनी के नियमों के हिसाब से कर्मचारियों को मिलने वाली बाकी जरूरी सुविधाएं और सहूलियतें भी आपको दी जाएंगी। टाटा जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का तजुर्बा आगे चलकर आपके करियर को एक नई उड़ान दे सकता है।

32 साल तक के नौजवान ले सकते हैं हिस्सा

इस भर्ती प्रक्रिया को बहुत ही साफ-सुथरा और आसान रखा गया है। इसमें 18 साल से लेकर 32 साल तक की उम्र के नौजवान हिस्सा ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में पुरुष और महिला, दोनों ही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। आज के दौर में लड़कियां भी तकनीकी क्षेत्रों में लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, इसलिए महिलाओं को भी इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। इंटरव्यू में जाने से पहले अपनी तैयारी पूरी रखें। आपको अपने साथ ये चीजें जरूर ले जानी हैं -

  • अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की असली कॉपियां
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी
  • आपका सबसे नया और अपडेटेड बायोडाटा
  • कुछ पासपोर्ट साइज की नई तस्वीरें

संस्थान की अपील

प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्य ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से यह खास अपील की है कि वे अपने यहां से पास आउट होने वाले और योग्य छात्रों को इस प्लेसमेंट ड्राइव में जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। यह कैंप युवाओं को सीधे तौर पर इंडस्ट्री से जोड़ने की एक बेहतरीन पहल है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।