Swami Vivekananda Jayanti quotes : स्वामी विवेकानंद जयंती पर शेयर करें उनके ये 20 प्रेरणादायी विचार व फोटो
- Swami Vivekananda Jayanti quotes : स्वामी विवेकानंद के जोशीले विचार हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को प्रेरित करते रहे हैं और युगों तक करते रहे हैं। स्वामी जी ने ही भारतीय संस्कृति व दर्शन को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई।
Swami Vivekananda Jayanti , quotes : स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाता है। विवेकानंद संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। महान संत और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। ये स्वामी विवेकानंद ही थे जिन्होंने विदेशों में भारतीय योग-वेदांत की शिक्षा व दर्शन को विदेशों में ख्याति दिलवाई। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पूरा देश इस महान संत और भारत के गौरव आध्यात्मिक गुरु को नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई।
स्वामी विवेकानंद करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं इसलिए इनके जन्मदिन 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth Day 2024 ) के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के लिए कहा था ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए‘‘। वे युवाओं में आशा और उम्मीद देखते थे। उनके लिए युवा पीढ़ी परिवर्तन की अग्रदूत है। उन्होंने कहा था- “युवाओं में लोहे जैसी मांसपेशियां और फौलादी नसें हैं, जिनका हृदय वज्र तुल्य संकल्पित है।“ वह चाहते थे कि युवाओं में विशाल हृदय के साथ मातृभूमि और जनता की सेवा करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो। उन्होंने युवाओं के लिए कहा था 'जहां भी प्लेग या अकाल का प्रकोप है, या जहां भी लोग संकट में हैं, आप वहां जाएं और उनके दुखों को दूर करें' आप पर देश की भविष्य की उम्मीदें टिकी हैं।
स्वामी विवेकानंद अपने शक्तिशाली व तर्कयुक्त विचारों से सामने वाले का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। आज के दिन आप नीचे दी गई तस्वीरें शेयर कर स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार कर सकते हैं।
1. एक समय में एक ही काम करो, और इसे करते समय बाकी सभी चीजों को छोड़कर अपनी पूरी आत्मा इसमें लगा दो।"
2. उठो, जागो, और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर लेते।
3. दिन में कम से कम एक बार अपने आप से बात करें। अन्यथा आपने दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति से होने वाली मुलाकात को छोड़ रहे हो।
4. जब तक तुम अपने आप पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक तुम्हें ईश्वर पर भरोसा नहीं हो सकता।
5. जो लोग आपकी मदद करते हैं उन्हें कभी मत भूलो। जो आपको प्यार करते हैं उनसे कभी घृणा न करो। जो लोग तुम पर भरोसा करते हैं उन्हें कभी भी धोखा न दो।
![Swami Vivekananda Jayanti Swami Vivekananda Jayanti](https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/01/11/original/Screenshot_2025-01-11_152302_1736589197435.png)
6. पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है।
7. अपने मस्तिष्क को ऊंचे विचारों और उच्चतम आदर्शों से भर दो। इसके बाद आप जो भी कार्य करेंगे वह महान होगा।
8- उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
9- कोई भी चीज, जो तुम्हें शारीरिक, मानसिक और धार्मिक रूप से कमजोर करती है, उसे जहर की भांति त्याग दो।
![Swami Vivekananda Jayanti Swami Vivekananda Jayanti](https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/01/11/original/Screenshot_2025-01-11_135812_1736589120706.png)
10- हम जो कुछ हैं वह अपने विचारों की देन हैं। इसलिए आप जो कुछ सोचो बहुत ही सावधानी पूर्वक सोचो। विचार के बाद ही शब्द आते हैं। विचार जिंदा रहता है और शब्द यात्रा करते हैं।
11. जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। जिस दिन आपके सामने समस्या न आए आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं। खुद को कमजोर समझना ही सबसे बड़ा पाप है।
12. जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
13. सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।
14. दिल और दिमाग के बीच संघर्ष में, अपने दिल की सुनें।
15. केवल वे ही जीवित रहते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।
16. न तो खोजो और न ही टालो, जो आता है उसे ले लो।
17. पवित्रता, धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं।
18. ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।
18. लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
20. जिससे डर लगता है, वही पाप है. यह विचार हमें अपने डर का सामना करने और उनसे परे जाने के लिए प्रेरित करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।