JOBS: 10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर 4 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
share

सुप्रीम कोर्ट के जुनियर अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गयी है।

supreme court recruitment 2026 junior court attendant 130 posts 10th pass apply november 4
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

अगर आप सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 130 पद भरे जाएंगे। यह पोजीशन ग्रुप-सी, नॉन क्लेरिकल पोस्ट के लिए है। जिसपर लेवल-03 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती की शुरुआत कब से हो रही है, क्या आयु सीमा होगी और चयन प्रक्रिया क्या है।

कब से शुरू हो रहा है आवेदन

सुप्रीम कोर्ट के जुनियर अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गयी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन यहां पढ़ें-

https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3ec0490f1f4972d133619a60c30f3559e/uploads/2026/10/2026101560.pdf

योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या इंस्टीट्यूट से कम से कम 10वीं पास की हो। इसके अलावा अधिकतम 12वीं तक पढ़ें लिखे कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।

एप्लिकेशन की फीस कितनी लगेगी?

इस भर्ती की एप्लिकेशन विंडो ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स ऑनलाइन इसमें अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी रखी गई है। जनरल/अनारक्षित कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को इसमें छूट मिलेगी। इन अभ्यर्थियों को 750 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा की बात करें, तो इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा में पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे। उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 25 अंकों के लिए आयोजित होगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कुल 13 सवाल पूछे जाएंगे।

इंटरव्यू: रिटन एग्जाम के बाद इंटरव्यू भी होगा। जिसके 25 नंबर होंगे। इसमें 13 मार्क्स लाने वाले इंटरव्यू राउंड में क्वालिफाई माने जाएंगे।

सैलरी कितनी मिलेगी?

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट को लेवल-03 पे-मेट्रिक्स के मुताबिक 21700 से 69100 तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक पे 21700 निर्धारित किया गया है। हालांकि इसमें अन्य वेतन भत्ते जुड़ने के बाद यह और बढ़ जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, 4 नवंबर से आवेदन शुरू