CBSE की तीन-भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में थी सुनवाई, केंद्र ने क्या रखा पक्ष

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की तीन-भाषा नीति पर सुनवाई टाल गई है। केंद्र ने कार्यान्वयन के सुझावों के लिए और समय मांगा है जिसके लिए अगले हफ्ते अगली सुनवाई होगी।

supreme court cbse three language policy class 9 hearing deferred
सुप्रीम कोर्ट

नौवीं कक्षा के बच्चों को तीन भाषाएं पढ़ाने की अनिवार्यता को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही कानूनी जंग गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंची मगर नतीजा वही रहा जो बीते कुछ हफ्तों से होता आ रहा है यानी मामला अगले हफ्ते के लिए टाल दिया गया। केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस ज्योमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच को बताया कि CBSE इस नीति को लागू करने के तौर-तरीकों पर अभी काम कर रहा है और इसके लिए उसे थोड़ा और वक्त चाहिए। बेंच ने केंद्र की इस दलील को रिकॉर्ड में लेते हुए सुनवाई को अगले हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया।

यह पूरा विवाद तब और गरमा गया था जब 20 अगस्त को इसी बेंच ने साफ लफ्जों में कहा था कि तीन-भाषा नीति लागू करने में कुछ भी गलत नहीं है, मगर सवाल इस बात का है कि इसे किस तरीके से जमीन पर उतारा जा रहा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था, "आप इनमें से कुछ दिक्कतों पर दोबारा गौर करें। इसमें कोई शक नहीं कि देर-सबेर इसे लागू करना ही होगा, इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन जो रुकावटें या अड़चनें सामने आ रही हैं, उन्हें कैसे सुलझाया जाए, इसका कोई हल आपको ढूंढना होगा।"

जुलाई में भी उठ चुका है मामला

गौरतलब है कि यह विवाद नया नहीं है। जुलाई के महीने में भी जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा था, तो अदालत ने साफ कहा था कि नौवीं जैसी बोर्ड परीक्षा से पहले वाली कक्षा में नई भाषा थोपना बच्चों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। उस वक्त जस्टिस बी वी नागरत्ना ने भी एक अलग सुनवाई के दौरान इस नीति पर तीखे सवाल उठाए थे और कहा था कि नौवीं कक्षा वैसे ही तनाव भरी होती है, ऐसे में नई भाषा शुरू करने का क्या तुक बनता है। कोर्ट की राय रही है कि तीसरी भाषा की पढ़ाई अगर शुरू करनी ही है तो कक्षा पांच-छह से शुरू होकर नौवीं तक खत्म हो जानी चाहिए, न कि नौवीं में जाकर नए सिरे से शुरू की जाए।

गुरुवार की सुनवाई में एक अहम मुद्दा यह भी उठा कि जिन भाषाओं का विकल्प छात्रों को दिया जा रहा है, उनके लिए पर्याप्त शिक्षक और संसाधन कहां से आएंगे। दरअसल पहले ही CBSE ने एक नोटिस के जरिए यह भी बता दिया था कि जब तक R3 यानी तीसरी भाषा की समर्पित किताबें तैयार होकर नहीं आतीं, तब तक नौवीं कक्षा के बच्चों को कक्षा छह की ही R3 किताबें (2026-27 संस्करण) पढ़नी होंगी। यह व्यवस्था भी याचिकाकर्ताओं के निशाने पर रही है, क्योंकि उनका कहना है कि उम्र और स्तर के हिसाब से यह ठीक नहीं बैठता।

अगले फिर होगी सुनवाई

बता दें कि CBSE ने यह तीन-भाषा नीति 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से लागू की है। यह पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF-SE) 2023 के मुताबिक तैयार की गई है। नई R1-R2-R3 प्रणाली के तहत हर छात्र को तीन भाषाएं सीखनी होंगी, जिनमें से कम से कम दो भाषाएं भारत की मूल भाषाओं में से होनी अनिवार्य हैं। इस नीति को लेकर तमिलनाडु समेत कई गैर-हिंदी भाषी राज्यों में पहले से ही राजनीतिक तापमान गर्म रहा है, जहां इसे "हिंदी थोपने" की कोशिश करार दिया जाता रहा है, हालांकि केंद्र सरकार इस आरोप को लगातार खारिज करती आई है। फिलहाल मामला अगले हफ्ते फिर सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा, जहां उम्मीद है कि केंद्र सरकार अपनी तैयार की जा रही रूपरेखा के साथ कोर्ट के सामने पेश होगी। तब तक लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें इस फैसले पर टिकी रहेंगी कि आखिर यह नीति किस रूप में और किस समय-सीमा में उन पर लागू होती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE की तीन-भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में थी सुनवाई, केंद्र का क्या था रुख