जल्दबाजी न दिखाई जाए; 3 भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की CBSE को नसीहत, कक्षा 6 के बच्चों के लिए गुड न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
share

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कक्षा 6 में तीन भाषा नीति को 2027 से लागू करने पर विचार करने को कहा है। साथ ही बच्चों को राहत देने का सुझाव दिया।

supreme court cbse three language policy class 6 2027 to implement next year
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार एक अहम सुनवाई करते हुए सीबीएसई को नसीहत दी कि तीन भाषा नीति को लेकर जल्दबाजी न दिखाई जाए। अदालत ने बोर्ड से कहा कि वह दो देसी भारतीय भाषाओं समेत कुल तीन भाषाओं की अनिवार्य पढ़ाई वाली अपनी नीति को कक्षा 6 के छात्रों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2027 से लागू करने पर गंभीरता से सोच-विचार करे। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस ज्योयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने हुई। सीबीएसई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि बोर्ड इस सुझाव पर विचार करेगा। सुनवाई की शुरुआत में ही जस्टिस बागची ने कहा कि सिर्फ बच्चों को राहत देने की नीयत से सीबीएसई को इस नीति को अगले शैक्षणिक वर्ष तक टालने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो छात्र फिलहाल कक्षा 6 में पढ़ रहे हैं और इसी साल से तीन भाषाएं पढ़ना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने की छूट भी दी जा सकती है।

बोर्ड की तरफ से पेश हुईं कानूनी अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई इस सुझाव पर गौर करेगा और इस मसले पर एक ताजा नोट के साथ अदालत के सामने दोबारा पेश होगा। हालांकि पीठ ने यह साफ कर दिया कि उसके ये सुझाव दोनों पक्षों के अधिकारों और दलीलों पर किसी तरह का असर नहीं डालेंगे, और असली कानूनी मुद्दों का फैसला आगे चलकर ही होगा। इससे पहले केंद्र सरकार और सीबीएसई, दोनों ने ही अदालत को बताया था कि वे कोर्ट के पुराने सुझावों पर अमल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

कब शुरू हुआ था विवाद

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद 27 मई को शुरू हुआ था, जब शीर्ष अदालत ने इस नीति को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए केंद्र, सीबीएसई और एनसीईआरटी को नोटिस जारी किए थे। दरअसल सीबीएसई के एक सर्कुलर के मुताबिक, 1 जुलाई से कक्षा 9 के हर छात्र के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है, जिनमें से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। बोर्ड ने अपने बयान में उदाहरण के तौर पर हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, ओडिया और असमिया जैसी भाषाओं का जिक्र किया था, जबकि अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी और स्पेनिश जैसी भाषाओं को गैर-भारतीय भाषा की श्रेणी में रखा गया है।

फिलहाल क्या स्थिति?

फिलहाल कक्षा 6 के लिए दो भारतीय भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया जा चुका है, वहीं कक्षा 7, 8 और 9 के उन छात्रों को कुछ राहत दी गई है जो पहले से दो गैर-भारतीय भाषाएं पढ़ रहे थे। दरअसल यह पूरी कवायद राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के साथ सीबीएसई की पढ़ाई की योजना को तालमेल बिठाने की कोशिश का हिस्सा है।

15 मई को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, अगर कोई छात्र विदेशी भाषा चुनना चाहता है, तो वह दो भारतीय भाषाओं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उसे तीसरी भाषा के तौर पर चुन सकता है, या फिर एक अतिरिक्त चौथी भाषा के रूप में पढ़ सकता है। सर्कुलर में साफ लिखा है कि 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के लिए तीन भाषाओं यानी आर 1, आर 2 और आर 3 की पढ़ाई अनिवार्य होगी, जिनमें कम से कम दो भाषाएं देसी भारतीय भाषाएं ही होनी चाहिए।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक आर 3 के लिए अलग से पाठ्यपुस्तकें तैयार नहीं हो जातीं, तब तक कक्षा 9 के छात्र चुनी गई भाषा की कक्षा 6 वाली आर 3 पाठ्यपुस्तकों (2026-27 संस्करण) का ही इस्तेमाल करेंगे। छात्रों पर पढ़ाई का अनावश्यक बोझ न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने यह भी तय किया है कि कक्षा 10 के स्तर पर आर 3 विषय की कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। साथ ही स्कूलों से कहा गया है कि वे कक्षा 6 से 9 तक के लिए अपनी आर 3 भाषा से जुड़ी जानकारी 30 जून तक ओएसिस पोर्टल पर अपडेट कर दें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़'जल्दबाजी न दिखाई जाए', 3 भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की CBSE को नसीहत