अब चाहिए स्थाई समाधान; CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग गड़बड़ियों पर स्थाई हल के लिए सरकार से सोमवार तक जवाब मांगा है। अगली सुनवाई मंगलवार को तय है।

supreme court judge comment news
supreme court news

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) व्यवस्था को लेकर एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली, जहां चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अगुवाई वाली बेंच ने साफ लहजे में कहा कि सरकार को अब एक स्थाई हल निकालना होगा। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में अदालत ने केंद्र सरकार और सीबीएसई को सोमवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, वहीं सुनवाई की अगली तारीख मंगलवार तय कर दी गई।

दरअसल जून महीने में सरकार ने ओएसएम की खामियों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित की थी। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रभावित छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का एक हफ्ते का मौका दिया गया था, जिसका फायदा उठाकर 1,68,000 छात्रों ने आवेदन किया। लेकिन चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आई। बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा, "पहले आपने कहा था कि शुरुआती दिक्कतें हैं और एक सदस्यीय आयोग इन पहलुओं को देख रहा है।" यानी अदालत का साफ इशारा था कि अब सिर्फ अस्थायी जुगाड़ से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक ऐसा ढांचा चाहिए जो भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न होने दे।

केंद्र की ओर से क्या दिया गया जवाब

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे पर एक नोट पहले ही तैयार किया जा चुका है, मगर उन्होंने खुद अदालत से गुजारिश की कि इसे हलफनामे के तौर पर पेश किया जाना ज्यादा उचित होगा। मेहता ने यह भी कहा कि उनके जेहन में कुछ ऐसा है जिस पर सरकार से चर्चा करनी जरूरी है, इसलिए मामले को सोमवार तक के लिए टाला जाए।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील राकेश बिंजोला ने अदालत के सामने दलील दी कि 1,68,000 का आंकड़ा हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि करीब तीन लाख छात्र कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल हुए थे और इनमें से हजारों की जिंदगी और करियर अभी भी दांव पर लगे हैं। बिंजोला ने अदालत से आग्रह किया कि सरकार को पुनर्मूल्यांकन की खिड़की फिर से खोलने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि बहुत से छात्रों को इस मौके की भनक तक नहीं लगी थी।

अदालत में हुई तीखी बहस

इस पर बेंच ने सीधे तुषार मेहता से सवाल दागा, "क्या यह खिड़की एक हफ्ते के लिए फिर से खोली जा सकती है? आपको इस मामले को देखना चाहिए।" जवाब में मेहता ने असमर्थता जताते हुए कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता, क्योंकि छात्र तय समय सीमा चूक चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते की समय सीमा इसलिए तय की गई थी क्योंकि यह दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत से जुड़ी हुई थी, जिन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

आखिर में बेंच ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह सरकार के हलफनामे पर अपना जवाब दाखिल करे और उन तमाम छात्रों की अलग-अलग श्रेणियां बताए जो अब भी योजना से बाहर रह गए हैं। अदालत ने कहा, "आप उन छात्रों की जानकारी दे सकते हैं जो दस्तावेज जमा नहीं कर पाए और जो तकनीकी खाई की वजह से खिड़की के दौरान आवेदन नहीं कर सके।"

गौरतलब है कि बिंजोला ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में ओएसएम के लिए एक नियामक ढांचा और इसके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने की भी मांग की है। उन्होंने उन छात्रों के लिए न्यूनतम अर्हता अंकों में छूट देने की भी अपील की, जिन्हें प्रोविजनल एडमिशन मिल चुका है या जो प्रवेश परीक्षाएं पास कर चुके हैं, लेकिन मूल्यांकन में गड़बड़ी की वजह से उनके बोर्ड स्कोर पर असर पड़ा। उनका कहना है कि कई छात्रों को अभी तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी तक नहीं मिली है।

यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब सरकार ने डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ियों के चलते सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह का तबादला कर दिया और सचिव हिमांशु गुप्ता को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। जांच में यह भी सामने आया कि ओएसएम सिस्टम का ठेका कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं से महज 74 दिन पहले Coempt Edu Teck नाम की कंपनी को दिया गया था, वह भी टेंडर प्रक्रिया में कई बार बदलाव करने के बाद।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अब चाहिए स्थाई समाधान; CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब