Hindi Newsकरियर न्यूज़supreme court adjourns neet pg 2025 transparency case counselling admissions remain uncertain
NEET PG 2025 मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका, सुनवाई टली; एडमिशन पर भी सस्पेंस

NEET PG 2025 मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका, सुनवाई टली; एडमिशन पर भी सस्पेंस

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को लेकर पारदर्शिता मामले की सुनवाई टाल दी है। इस फैसले से मेडिकल स्टूडेंट्स की काउंसलिंग और एडमिशन की राह में अनिश्चितता और लंबी हो गई है।

Sep 12, 2025 08:16 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देशभर के हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों की धड़कनें इन दिनों तेज हो गई हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2025 की पारदर्शिता पर दाखिल अहम याचिका की सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है। कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन अब मेडिकल छात्रों को और इंतजार करना पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह याचिका असल में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें बोर्ड ने परीक्षा के सवालों और जवाबों की पूरी जानकारी न देकर सिर्फ क्वेश्चन आईडी जारी किए थे। चूंकि सवाल और ऑप्शन्स हर उम्मीदवार के लिए शफल थे, ऐसे में अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपने जवाबों को सही तरीके से मिलान ही नहीं कर पा रहे।

क्या है याचिकाकर्ताओं की मांग

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि, “हम कॉपियों की दोबारा जांच नहीं चाहते, बल्कि सिर्फ पारदर्शिता चाहते हैं। हर उम्मीदवार को यह पता चलना चाहिए कि कौन से सवाल आए थे, क्या जवाब दिए गए, सही उत्तर क्या थे और कितने नंबर मिले।”

गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई पहले अक्टूबर में तय थी, लेकिन अभ्यर्थियों की बढ़ती चिंता को देखते हुए इसे 4 सितंबर और फिर 12 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया। लेकिन अब दोबारा टलने से छात्रों के सामने काउंसलिंग और एडमिशन टाइमलाइन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

टल सकती हैं मेडिकल काउंसलिंग

ऐसे में अगर यह विवाद समय रहते सुलझा नहीं, तो न सिर्फ मेडिकल काउंसलिंग टल सकती है बल्कि देशभर के पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन की पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। फिलहाल, कोर्ट का अगला कदम ही तय करेगा कि मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत कब और कैसे मिलेगी। लेकिन एक बात साफ है कि जब तक इस याचिका पर फैसला नहीं आता, तब तक मेडिकल करियर की राह में बैठे हजारों उम्मीदवारों की बेचैनी कम होने वाली नहीं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।