Summer Holidays 2026 List : लू और तेज गर्मी के बीच स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कब से? चेक करें डेट्स

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Summer Holidays 2026 List : बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों के लिए तारीख तय कर दी है। जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत किन राज्यों में स्कूल कब तक बंद रहेंगे।

Summer Holidays 2026 List : लू और तेज गर्मी के बीच स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कब से? चेक करें डेट्स

देश के कई हिस्सों में इस साल गर्मी ने अप्रैल से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, जिसके चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कुछ राज्यों ने पहले से तय छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है, जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह कर दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं अलग अलग में होने वाली गर्मियों की छुट्टियों के समय पर…

दिल्ली में 50 दिन की लंबी छुट्टी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सरकारी और अधिकतर निजी स्कूल बंद रहेंगे। लगभग 50 दिनों के बाद 1 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलेंगे। लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में मई से बंद होंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। हालांकि निजी स्कूल अपने हिसाब से अलग शेड्यूल जारी कर सकते हैं। राज्य के कई जिलों में फिलहाल सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं चल रही हैं।

बिहार, हरियाणा और राजस्थान में भी छुट्टियों का ऐलान

बिहार में शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 1 जून से 20 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। वहीं हरियाणा में जून महीने भर स्कूल बंद रहने की संभावना है। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिसके चलते अभिभावकों और छात्रों को राहत मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में पहले शुरू हुई छुट्टियां

पश्चिम बंगाल सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए ज्यादातर जिलों में छुट्टियां तय समय से पहले शुरू कर दी हैं। हालांकि दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी हैं।

ओडिशा ने अप्रैल में ही बंद किए स्कूल

ओडिशा सरकार ने हीटवेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां लागू कर दी थीं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मंजूरी के बाद स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया। आमतौर पर यहां मई में छुट्टियां शुरू होती थीं।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहले से अवकाश

तेलंगाना में 24 अप्रैल से 11 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। इस दौरान छात्रों को लगभग 48 दिनों का ब्रेक मिलेगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी 24 अप्रैल से 11 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी अनिवार्य की है। सरकार ने निजी स्कूलों को चेतावनी दी है कि यदि छुट्टियों के दौरान कक्षाएं चलाई गईं तो स्कूल की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी अप्रैल से छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से शुरू कर दी हैं। यहां 15 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों के लिए अलग निर्देश जारी किए गए हैं।

कई राज्यों में सुबह की शिफ्ट में चल रही क्लास

महाराष्ट्र, झारखंड, नोएडा, गाजियाबाद और NCR के कई इलाकों में अभी स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्लास चलाने का फैसला लिया गया है।

यहां देखें राज्यवार गर्मियों की छुट्टियों की तारीख

  • दिल्ली - 11 मई से 30 जून
  • उत्तर प्रदेश - 20 मई से 15 जून
  • बिहार - 1 जून से 20 जून
  • पश्चिम बंगाल - कई जिलों में छुट्टियां शुरू
  • हरियाणा - 1 जून से 30 जून
  • राजस्थान - 17 मई से 20 जून
  • ओडिशा - 27 अप्रैल से
  • तेलंगाना - 24 अप्रैल से 11 जून
  • छत्तीसगढ़ - 20 अप्रैल से 15 जून
  • आंध्र प्रदेश - 24 अप्रैल से 11 जून

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।