Success Story: BHU से ग्रेजुएशन, बिना किसी कोचिंग BPSC में मिल सफलता, बनेंगे DSP

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पटना के कुम्हरार निवासी यश ने 122वीं रैंक प्राप्त की, जिसके आधार पर उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने चयन का पूरा भरोसा था, लेकिन डीएसपी पद मिल जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

Bihar Public Service Comission

यश ने हाल ही में जारी हुई बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) में शानदार सफलता हासिल की है। पटना के कुम्हरार निवासी यश ने 122वीं रैंक प्राप्त की, जिसके आधार पर उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने चयन का पूरा भरोसा था, लेकिन डीएसपी पद मिल जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। उनके मुताबिक, यह उनके लिए किसी सुखद सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

पढ़ाई-लिखाई

यश की स्कूली शिक्षा पटना के बाल्डविन एकेडमी से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बीए-एलएलबी की पढ़ाई की। यश ने शुरुआत से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसी वजह से उन्होंने कानून के क्षेत्र में आगे करियर बनाने के बजाय अपनी तैयारी का पूरा फोकस प्रतियोगी परीक्षाओं पर रखा। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी और खासतौर पर पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय पर विशेष ध्यान दिया।

सीएपीएफ की भी तैयारी

यश ने पहली बार बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) दी थी। उस दौरान वे साथ ही CAPF परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे, जिससे उनका पूरा ध्यान बीपीएससी पर नहीं रह पाया। पहले प्रयास में उन्हें प्रीलिम्स में 89 अंक मिले, जबकि कटऑफ 91 अंक रही। महज दो अंकों से वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और दूसरे प्रयास में पूरी तरह बीपीएससी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका परिणाम उनकी सफलता के रूप में सामने आया।

ऐसे की तैयारी

तैयारी के दौरान यश ने किसी ऑफलाइन कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की और अपनी पूरी तैयारी बिहार में रहकर की। हालांकि, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने बीएचयू के कुछ प्रोफेसरों से मार्गदर्शन भी लिया। वहीं, मेन्स परीक्षा से पहले उन्होंने कुछ ऑफलाइन टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया, जिससे उत्तर लेखन और परीक्षा की तैयारी में उन्हें काफी मदद मिली।

इंग्लिश मीडियम के माध्यम से दी परीक्षा

यश ने अपनी सिविल सेवा की तैयारी की शुरुआत यूपीएससी परीक्षा से की थी। मजबूत बेसिक तैयारी का फायदा उन्हें बीपीएससी में भी मिला। उन्होंने बताया कि इस बार बीपीएससी मेन्स के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे, लेकिन यूपीएससी की तैयारी के कारण उन्हें उन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। यश ने बीपीएससी की पूरी परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से दी थी।

BPSC ने 20 जून को 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल 2027 कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन हुआ। इनमें से एक यश हैं, जिन्होंने 122वीं रैंक हासिल की है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़BHU से ग्रेजुएशन, बिना किसी कोचिंग BPSC में मिल सफलता, बनेंगे DSP