Success Story: शादी के अगले दिन आया बीपीएससी का रिजल्ट, दूसरे ही अटेंम्ट में दुल्हन से बनीं अफसर
भोजपुर के सदर प्रखंड के बड़का डुमरा गांव निवासी सुदिति भूषण ने 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। उसने राज्य कर आयुक्त का पद हासिल किया है।

हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें कई उम्मीदवार अफसर बनकर इतिहास रचा। हर एक उम्मीदवार की अपनी कहानी है। लेकिन सुदिति भूषण की कहानी काफी अलग है। भोजपुर के सदर प्रखंड के बड़का डुमरा गांव निवासी सुदिति भूषण ने 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। उसने राज्य कर आयुक्त का पद हासिल किया है। बता दें कि यह रिजल्ट तब आया जब सुदिति की शादी यूपी के निवासी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव से हो रही थी। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया।
शादी से एक दिन बाद आया रिजल्ट
जी हां, 19 जून को ही सुदिति की शादी थी। 20 जून को बीपीएससी का रिजल्ट आने के बाद उसकी खुशी दोगुनी हो गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव के साथ अदिति ने सात फेरे लिए। सौरभ खुद भी प्रशासनिक सेवा में हैं और वर्तमान में कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive Magistrate) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी शादी की रस्में और बधाइयों का दौर चल ही रहा था कि 20 जून 2026 को बिहार लोक सेवा आयोग ने अपना रिजल्ट जारी कर दिया, जिसमें सुदिति ने टॉप किया है।
पहले भी कर चुकी है बीपीएससी क्रैक
सुदिति भूषण को यह सफलता बीपीएससी के दूसरे प्रयास में मिली। हालांकि यह पहली बार नहीं था कि जब सुदिति ने बीपीएससी की परीक्षा क्रैक की हो। इससे पहले वो ये कारनाम कर चुकी हैं। जी हां, उन्होंने पहली बार 64वीं बीपीएससी की परीक्षा में 486 रैंक लाकर सीओ का पद प्राप्त किया था। फिलहाल, सुदिति बक्सर जिले में चकबंदी पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थीं। लेकिन उनके सपने बड़े थे और वे अपनी रैंक में सुधार करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में अपनी रैंक को और बेहतर बनाकर दिखाया।
कहां से की है पढ़ाई
वह बड़का डुमरा गांव निवासी स्वर्गीय रमेश प्रसाद की पौत्री और आरा शहर के रामगढ़िया निवासी स्वर्गीय अमरनाथ श्रीवास्तव की नतिनी है। सुदिति (माही) की स्कूली शिक्षा पटना के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और पटना वीमेंस कॉलेज से हुई है, उसने भूगोल ऑनर्स से स्नातक किया है।
अफसरों से भरा है परिवार
सुदिति के पिता डॉ. कृष्ण भूषण प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर अधिकारी और माता डॉ. निभा श्रीवास्तव आकाशवाणी पटना में उद्घोषिका हैं। सुदिति की बड़ी बहन मेधा भूषण एवं बहनोई 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उसका छोटा भाई सत्यम भूषण श्रीवास्तव बीएचयू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


