Success story: रेलवे में फाटक उठाने का काम, BPSC परीक्षा में 72वीं रैंक; बन गए DSP

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी किया। इस रिजल्ट में रक्सौल रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंटमैन राजू कुमार का चयन डिप्टी एसपी (DSP) पद पर हुआ है।

Success story Raju kumar From lifting railway crossing gates to securing the 72nd rank in the BPSC 70th exam now a DSP

खुद पर यकीन और जज्बा हो तो मुकाम मिल ही जाता है। राजू की कहानी इसी जज्बे का एक अनूठा उदाहरण है। जी हां। रेलवे की नौकरी करते हुए और परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए राजू कुमार ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं। दरअसल, हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी किया। इस रिजल्ट में रक्सौल रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंटमैन राजू कुमार का चयन डिप्टी एसपी (DSP) पद पर हुआ है।

12 साल में ही पिता का निधन

खास दिलचस्प बात यह है कि राजू कुमार को यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है। उन्हें बीपीएससी में 72वीं रैंक और DSP कैडर में पांचवीं रैंक प्राप्त हुई है। राजू कुमार बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्हें कम उम्र से ही मुश्किलों की सामना करना पड़ा। जब वह 12 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था।

मां ने किया पूरा सपोर्ट

पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। ऐसे कठिन समय में राजू की मां ने उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई जारी रखने के लिए हमेशा प्रेरित किया। मां के सहयोग से राजू ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। पहली ही कोशिश में उनका चयन रेलवे ग्रुप-डी में हो गया और उन्हें प्वाइंट्समैन के पद पर नियुक्ति मिली। वह पिछले करीब 5 वर्षों से भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पहली बार में क्रैक किया बीपीएससी

नौकरी के साथ ही उन्होंने इग्नू से स्नातक में नामांकन लिया और वर्ष 2020 से बीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। साल 2023 में स्नातक पूरा करने के बाद सितंबर 2024 में जारी बीपीएससी विज्ञापन के तहत आवेदन किया और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। हालांकि यह सफर उनके लिए आसान नहीं था।

12 घंटे ड्यूटी के बाद तैयारी

राजू की नौकरी में रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर फाटक का संचालन करना और ट्रेनों व वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल था। वह रोजाना करीब 12 घंटे ड्यूटी करते थे। भीषण गर्मी, तेज बारिश और कड़ाके की सर्दी जैसी स्थिति में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाईं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। दोस्तों की सलाह पर उन्होंने काम और पढ़ाई के बीच बेहतर संतुलन बनाया और अनुशासन, फोकस व सही रणनीति के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।

बिना कोचिंग की तैयारी

राजू ने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की। उनका कहना है कि शुरुआत में तैयारी करना थोड़ा मुश्किल लगा, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने सिलेबस को समझकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया, रास्ता आसान होता गया। आर्थिक तंगी और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे युवाओं के लिए उनका संदेश है कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे में फाटक उठाने का काम, BPSC परीक्षा में 72वीं रैंक; बन गए DSP