IAS Apurva Pandey: कौन हैं उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर अपूर्वा पांडे? 23 साल की उम्र में क्रैक किया था UPSC

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अपूर्वा पांडे मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। पंतनगर से बीटेक करने के बाद बाद अपूर्वा ने 2017 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की थी।

Success Story IAS Apoorva Pandey Meet Uttarakhand youngest Collector she cracked the UPSC exam at the age of 23
मिलिए उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर अपूर्वा पांडे से

आईएएस अपूर्वा पांडे वर्तमान में उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर की ज‍िला कलेक्‍टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। जिला आपदा और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। बीते कई दिनों से बागेश्वर में भारी बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिले की कमान संभाल रही यंगेस्ट डीएम IAS अपूर्वा पांडे खुद फील्ड में उतरकर हर मोर्चा संभाले हुए नजर आ जाती हैं। चलिए आज हम आपको इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

कौन हैं अपूर्वा पांडे

अपूर्वा पांडे मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। पंतनगर से बीटेक करने के बाद बाद अपूर्वा ने 2017 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की थी। महज 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएसी को पास कर अपूर्वा ने रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही 30 साल की उम्र में प्रदेश की सबसे युवा कलेक्टर बनने का भी कीर्तिमान स्थापित किया।

परिवार में 15 लोगों के पास सरकारी नौकरी

आईएएस अपूर्वा पाण्‍डे का परिवार सरकारी नौकर‍ियों की खान है। खुद अपूर्वा समेत 15 सदस्‍य सरकारी नौकरी लग चुके हैं। लेकिन आईएएस बनने वाली वह परिवार में पहली महिला हैं।

अपूर्वा पांडे की पढ़ाई-लिखाई

अपूर्वा ने अपनी स्कूलिंग हल्द्वानी के सेंट मेरीज स्कूल से की। घर में उन्हें मन्नू नाम से पुकारा जाता है। अपूर्वा की माता मीना पांडे जीजीआईसी नैनीताल में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं जबकि पिता किशन चंद्र पांडे कोटाबाग पॉलिटेक्निक के अध्यापक हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक

अपूर्वा पांडे ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। अपूर्वा ने बीटेक के बाद एक साल घर पर ही रह कर यूपीएससी की तैयारी की। इसके लिए उन्होंने बिल्कुल नए विषय राजनीतिशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध चुनकर पहले प्रयास में सफलता पाई। बता दें कि अपूर्वा की पहली पोस्टिंग एसडीएम रानीखेत के रूप में हुई। ट्रेनिंग के दौरान डोईवाला में तहसीलदार, बीडीओ के पद पर तैनात रही।

सबसे यंग हैं अपूर्वा पांडे

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तराखंड में कुल 13 कलेक्टर हैं। उनमें सबसे कम उम्र 33 वर्षीय अपूर्वा पाण्‍डे की है। बागेश्वर से पहले अपूर्वा पाण्‍डे अपर सचिव (पेयजल एवं गृह विभाग), निदेशक (स्वजल) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पौड़ी गढ़वाल के पदों पर तैनात रह चुकी है। इसके अलावा उन्होंने रानीखेत, रुड़की और देहरादून में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।