MP: पिता ASI, बेटी बनेगी छिंदवाड़ा जिले की पहली फ्लाइंग ऑफिसर; जानें कौन है प्रिया मालवीय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रिया ने एएफसीएटी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल की और चयन की अंतिम सूची में जगह बनाई। अब वो इंडियन एयरफोर्स मेंअधिकारी के रूप में सेवा देंगी

MP: पिता ASI, बेटी बनेगी छिंदवाड़ा जिले की पहली फ्लाइंग ऑफिसर; जानें कौन है प्रिया मालवीय

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की बेटी प्रिया मालवीय ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि उन्होंने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं उन्हें छिंदवाड़ा जिले की ]पहली फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। प्रिया ने एएफसीएटी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल की और चयन की अंतिम सूची में जगह बनाई। अब वो इंडियन एयरफोर्स में अधिकारी के रूप में सेवा देंगी और हैदराबाद में ट्रेनिंग प्राप्त करेंगी। हालांकि यहां तक का सफल प्रिया के लिए आसान नहीं था। इसके पीछे उनकी मेहनत और लगन ही थी, जिसने उन्हें सल बनाया।

पिता है एएसआई

प्रिया मालवीय छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम रवि मालवी है, जोृ कोतवाली में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। प्रिया जब छोटी थी, तब से पिता को वर्दी में देखकर उनके मन में भी देश सेवा करना जज्बा पैदा हुआ। बस, क्या था उन्होंने अपने इसी सपने को लक्ष्य बनाकर मेहनत शुरू की और आखिरकार उसे हासिल कर लिया।

पढ़ाई के लिए कभी नहीं पड़ी डांट

उनके पिता रवि मालवीय का कहना है कि कभी ऐसा अवसर ही नहीं आया कि बेटी को डांटना पड़ा हो। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी पढ़ाई के प्रति काफी जागरूक है। उसने अपनी लगन से इस सफलता को हासिल किया है।

AFCAT 2025 में 113वीं रैंक हासिल की

प्रिया मालवीय ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2025 का एग्जाम दिया था। जिसमें उनको ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल हुई। इस परीक्षा को पास करने के बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है। जब इसे क्वालिफाई कर लेंगे, तो फिर मेडिकल टेस्ट किया जाता है। इसके बाद आखिर में फाइनल लिस्ट बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि एक कोर्स में तकरीबन 300-350 बच्चों को शामिल किया जाता है।

ऑनलाइन कोचिंग बना सहारा

प्रिया ने इस परीक्षा के लिए जमकर तैयारी की। एक सही रणनीति बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया। इतना ही नहीं तैयारी के लिए प्रिया मालवीय ने ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। उनके मुताबिक, सही रणनीति और नियमित अध्ययन की मदद से उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने कहा कि हर छात्र को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बेटियां अपना करियर खुद चुनें।

प्रिया की पढ़ाई

प्रिया मालवीय की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री प्राप्त की है। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एयरफोर्स में जाने का लक्ष्य तय किया। इसके बाद वो एएफसीएटी परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।