Success Story: पिता की कमाई थी 3000, बेटे ने JEE Advanced में हासिल की 20वीं रैंक, अब 1.5 करोड़ है सैलरी

लाइव हिन्दुस्तान
share

शशांक की कहानी का अहम पहलू यह कि वह अपनी सफलता को माता-पिता के साथ शेयर करते हैं। बताया जाता है कि वह हर महीने अपने माता-पिता को 1 लाख रुपये भेजते हैं।

 success story father earned rs 3000 son secured air 20 in jee advanced now earns rs 1.5 crore iit bombay
इंजीनियर सक्सेस स्टोरी

कहते हैं कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हौसला मजबूत हो और मेहनत जारी रहे, तो अपने सपनों की मंजिल हासिल की जा सकती है। शशांक अग्रवाल की कहानी इसी बात की मिसाल है। सोशल मीडिया पर उनकी कहानी काफी इस वक्त खूब चर्चा में है। उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि आर्थिक पर से कमजोर परिवार से आने वाले शशंका ने सीमित संसाधनों के बीच न सिर्फ देश की प्रतिष्ठित संस्था IIT बॉम्बे में दाखिला हासिल किया, बल्कि आज 24 साल की उम्र में करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे हैं। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उनकी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत के साथ-साथ परिवार, खासकर पिता के त्याग की भी अहम भूमिका रही है। चलिए आज आईआईटी सक्सेस स्टोरी में शशांक अग्रवाल की कहानी जानते हैं।

पिता की कमाई थी 3-4 हजार रुपये माह

शशांक अग्रवाल का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता एक दुकान चलाते थे और उनकी मासिक कमाई करीब 3,000 से 4000 रुपये थी। सीमित आमदनी के बावजूद उनके पिता ने बेटे की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। शशांक की शिक्षा जारी रखने के लिए उन्होंने कर्ज तक लिया। ऐसे में शशांक के लिए IIT बॉम्बे तक पहुंचना सिर्फ एक परीक्षा पास करने या कॉलेज में दाखिला लेने की उपलब्धि नहीं थी। यह उनके परिवार के संघर्ष और पिता के त्याग का भी परिणाम था।

JEE Advanced में हासिल की AIR 20

शशांक ने अपनी मेहनत के दम पर JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें IIT बॉम्बे जैसे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ने का मौका मिला। उन्होंने यहां से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में B.Tech की डिग्री पूरी की। JEE Advanced में उनकी रैंक कई वर्षों की तैयारी और मेहनत का नतीजा थी।

IIT बॉम्बे से निकलकर 1.5 करोड़ रुपये का पैकेज

B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद शशांक ने कॉरपोरेट जगत में कदम रखा। रिपोर्ट्स की मानें, तो शशांक इस वक्त Zanskar Corporation में Analyst के तौर पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका सालाना कुल पैकेज करीब 1.5 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि उनके प्री-टैक्स पैकेज में करीब 55 लाख रुपये बेस सैलरी और लगभग 50 लाख रुपये वैरिएबल पे या परफॉर्मेंस बोनस शामिल है। बाकी घटकों को मिलाकर उनका कुल रिपोर्टेड CTC करीब 1.5 करोड़ रुपये पहुंचता है।

सैलरी के आंकड़े

रिपोर्ट्स में उनकी सैलरी का डेटा भी शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक शशांक की ग्रॉस मंथली इनकम करीब 8.75 रुपये लाख है। टैक्स और अन्य कटौतियों के बाद उनकी अनुमानित टेक-होम सैलरी करीब 5.88 रुपये लाख प्रति माह रह जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2.83 लाख रुपये टैक्स, 3,600 रुपये EPF और 200 प्रोफेशनल टैक्स के रूप में कटते हैं। इस हिसाब से उनकी सालाना पोस्ट-टैक्स टेक-होम इनकम करीब 70.54 लाख रुपये बैठती है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बताई गई सिर्फ एक महीने की टैक्स देनदारी ही कई युवाओं की पूरी सालाना कमाई से ज्यादा है।

माता-पिता को हर महीने भेजते हैं 1 लाख रुपये

शशांक की कहानी का अहम पहलू यह कि वह अपनी सफलता को माता-पिता के साथ शेयर करते हैं। बताया जाता है कि वह हर महीने अपने माता-पिता को 1 लाख रुपये भेजते हैं। यह उस परिवार के संघर्ष और त्याग को सम्मान देने का उनका तरीका है, जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

(डिस्क्लेमर: इस कहानी में किए गए सभी दावे और विचार संबंधित व्यक्ति के निजी अनुभव हैं। 'लाइव हिंदुस्तान' वेबसाइट सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं करती है।)

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता की कमाई थी 3000, बेटा IIT बॉम्बे से की, अब 1.5 करोड़ है सैलरी