ITI में नए सत्र से छात्र AI की करेंगे पढ़ाई,11 आधुनिक कोर्स हो रहे शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है।

Students at UP ITIs will study AI starting from the new session 11 modern courses are being launched
ITI में नए सत्र से छात्र AI की करेंगे पढ़ाई,11 आधुनिक कोर्स हो रहे शुरू

नए सत्र से आईटीआई कॉलेज के छात्र एआई की बेसिक जानकारी सीखेंगे। रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें यह जानकारी दी जाएगी। दावा है कि इस नई जानकारी से परिचित होने के बाद रोजगार क्षमता 40% तक बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है। मेरिट सूची और सीट आवंटन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद ही नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इस नए सत्र में छात्रों को पारंपरिक ट्रेड के साथ डिजिटल और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की बेसिक जानकारी दी जाएगी।

रोजगार में होगा सहायक

हाल ही में प्रशिक्षकों के लिए एआई का विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, ताकि वे छात्रों को इसकी जानकारी दे सकें। आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि छात्रों को एआई की बेसिक जानकारी देने के लिए शीघ्र ही कॉलेज परिसर में लैब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के इलेक्ट्रानिक डिपार्टमेंट के सहयोग से इसे स्थापित किया जाएगा। एआई की बेसिक जानकारी से छात्र अपने संबंधित क्षेत्रों में बदलते कौशल से परिचित होंगे। जो उनके रोजगार में सहायक होगा।

11 आधुनिक कोर्स शुरू हो रहे

आईटीआई में अब तक छात्रों को पढ़ाई के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स के साथ ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग यानी डीटीसी लागू है। इसके तहत एक साल के ट्रेड में तीन महीने और दो साल के ट्रेड में छह महीने की ट्रेनिंग छात्रों को सीधे कंपनी में कराई जा रही है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से 11 आधुनिक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें से छह कोर्स में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कौशल विकास विभाग की मदद से प्लंबर और आई विषय में अल्पकालीन कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि ये हाईस्कूल से स्नातक तक के छात्रों के लिए होंगे।

ये बदलाव होंगे

1.डिजिटल कंटेंट और वीडियो से पढ़ाई की शुरुआत
2. सभी छात्रों को बेसिक एआई स्किल सिखाई जाएगी
3. ब्लॉक स्तर पर स्थानीय छात्रों को 25% अतिरिक्त आरक्षण
4.अंतिम तिथि के बाद खाली सीटों पर वेटिंग अभ्यर्थियों को मौका

वहीं,यूपी में 31 नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इसी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक संस्थान में 40-40 सीटों से पढ़ाई शुरू होगी। कुल 1240 सीटें बढ़ेंगी। अब इन नई आईटीआई में छात्रों को पढ़ाई का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। जिन नई आईटीआई में पढ़ाई शुरू होगी उनमें आगरा की फतेहपुर सीकरी, हाथरस की सदर, एटा की अलीगंज, अयोध्या की मवई, अमेठी की सिंहपुर, इन्हौना, शुकुल बाजार, संत कबीर नगर की सेमरियावां व बघौली, बस्ती की रामनगर, सिद्धार्थनगर की खुनियांव, भगवानपुर व शोहरतगढ़, देवरिया की रूद्रपुर व बरवामीर, कानपुर देहात की डेरापुर, अमरोहा की सहसपुर, बिजनौर की नटहौर, प्रतापगढ़ की रानीगंज व लालगंज, मुजफ्फरनगर की भोराकलां व मीरापुर, चंदौली की चकिया, हरदोई की संडीला, बागपत की बागपत सदर, गाजीपुर की जहूराबाद, लखीमपुर खीरी की फूलबेहड़, कासगंज की गंजडुंडवारा, श्रावस्ती की इकौना, इटावा की ताखा और औरैया की सदर की आईटीआई में पढ़ाई शुरू होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़ITI में नए सत्र से छात्र AI की करेंगे पढ़ाई,11 आधुनिक कोर्स हो रहे शुरू