3 साल की ग्रेजुएशन करने वाले भी 1 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकेंगे, मिलेगी पीजी डिप्लोमा डिग्री

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के विश्वविद्यालयों में तीन वर्षीय स्नातक करने वाले विद्यार्थी अब एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम भी कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को पीजी डिप्लोमा की डिग्री मिलेगी। 02 वर्षीय पीजी के पहले दो सेमेस्टर के बाद पढ़ाई छोड़ सकेंगे।

स्नातक करने वाले विद्यार्थी

बिहार के विश्वविद्यालयों में तीन वर्षीय स्नातक करने वाले विद्यार्थी अब एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम भी कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को पीजी डिप्लोमा की डिग्री मिलेगी। वैसे विद्यार्थी जो तीन वर्षीय स्नातक करने वाले हैं और दो वर्षीय पीजी में नामांकन लेंगे वे पहले वर्ष यानी पहले और दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद पीजी डिप्लोमा लेकर कोर्स से बाहर निकल सकेंगे। यह एग्जिट विकल्प केवल उन्हीं विश्वविद्यालयों में मिलेगा जो इसके लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत इसमें एग्जिट का विकल्प दिया जा रहा है। ताकि वैसे विद्यार्थी यदि पीजी करने के दौरान कहीं नौकरी पा लेते हैं तो उन्हें पीजी का कोर्स पूरा करने के चक्कर में नौकरी का अवसर न गंवाना पड़े।

लोकभवन द्वारा जारी इस रेगुलेशन में स्पष्ट किया गया है जो विवि छात्रों को पहले साल में एग्जिट का ऑप्शन देने की व्यवस्था अपनाना चाह रहे उन्हें संबंधित विषय के लिए डिप्लोमा का करिकुलम तैयार करना होगा। इसके बाद उसे बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद को भेजना होगा। वहां से स्वीकृति के बाद ही विवि छात्रों को एग्जिट का ऑप्शन दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम के पहले साल देगा। पीजी डिप्लोमा पाने के लिए पहले सेमेस्टर में 22 व दूसरे सेमेस्टर में 20 क्रेडिट हासिल करने होंगे। रेगुलेशन में स्पष्ट कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों को पहले साल यानी दो सेमेस्टर पूरा करके एग्जिट करना है उन्हें एक वोकेशनल कोर्स करना अनिवार्य होगा।

पूरी कर सकेंगे दो वर्षीय पीजी

इसकी सबसे खास बात यह होगी कि विद्यार्थी के पास लचीलापन होगा। यानी छात्र को बाद में दो वर्षीय पीजी की डिग्री हासिल करने का विकल्प मिलेगा। अगर छात्र चाहे तो पीजी डिप्लोमा लेकर बाहर निकल सकता है और बाद में मन करें को तो बाद में दोबारा नामांकन लेकर डिग्री हासिल कर सकता है। लेकिन पांच साल के अंदर उसे कोर्स पूरा करना होगा।

- 02 वर्षीय पीजी के पहले दो सेमेस्टर के बाद छोड़ सकेंगे पढ़ाई

- 22 क्रेडिट जरूरी होंगे पीजी डिप्लोमा के लिए पहले सेमेस्टर में

इससे क्या होगा फायदा

● रोजगार के जल्दी मौके

● समय की बचत

● आर्थिक बोझ कम होगा

● व्यावसायिक कोर्स का लाभ

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।