बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: 12वीं के बाद छात्रों को मिलते हैं 4 लाख रुपये तक का लोन, जानें पूरी डिटेल्स
Bihar Student Credit Card Scheme: उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए बिहार सरकार छात्रों को 4 लाख रुपये तक का लोन की सुविधा मुहैया कराती है। यह सुविधा एक योजना के तरह छात्रों को मिलती है। इस योजना का नाम है- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना।

बिहार में कई ऐसे छात्र हैं, जो आर्थिक तंगी की वजह से 12वीं के बाद की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए बिहार सरकार छात्रों को 4 लाख रुपये तक का लोन की सुविधा मुहैया कराती है। यह सुविधा एक योजना के तरह छात्रों को मिलती है। इस योजना का नाम है- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना। चलिए जानते हैं कि यह सुविधा किसे और कैसे मिलती है।
क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
12वीं यानी इंटरमीडिएट के बाद जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आर्थिक तंगी की वजह से एडमिशन या आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज मुक्त कर दिया था।
कब शुरू हुई थी योजना और लक्ष्य
राज्य सरकार ने साल 2016 में सात निश्चय योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी। बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना का लक्ष्य है कि बैंकिंग प्रणाली से इंटरमीडिएट यानी 12 वीं कक्षा पास बिहारी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना जो छात्र बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से उच्च शिक्षा हासिल कराना चाहतें हैं और वित्तीय बाधाओं के कारण करने में असमर्थ हैं।
ऑनलाइन करना होता है आवेदन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग और बैंक द्वारा लोन स्वीकृत कर कार्ड जारी किया जाता है। आवश्यक दस्तावेजों में छात्र और माता-पिता का आधार, पैन कार्ड, 10वीं-12वीं का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर शामिल है।




