XAT 2024 एडमिट कार्ड जारी, देखें कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक्सएलआरआइ सहित देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यहां देखें डायरेक्ट लिंक।

xat 2024 admit card

XAT 2024 Admit Card Released: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) की ओर से आयोजित होने वाली जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लिंक कुछ देर बाद एक्टिव होगा। जो उम्मीदवार इस टेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

-  XAT 2024 Admit Card- डाउनलोड करें के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

इस दिन होगा टेस्ट

XAT 2024 का आयोजन 7 जनवरी को किया जाएगा। टेस्ट का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। टेस्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और शाम 5.30 बजे समाप्त होगा। बता दें, XAT 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर को समाप्त हुई थी। XAT के स्कोर के माध्यम एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के अलावा चेन्नई के लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, सेंट जोसेफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट समेत अन्य करीब 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन हो सकता है।

XAT 2024 admit card: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.xatonline.in पर जाना होगा।

-  फिर होमपेज पर जाएं और वहां "XAT 2024 admit card"  लिंक पर क्लिक करें।

- अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।

- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

-  परीक्षा केंद्र के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर लें।

XAT 2024: ऐसा हो सकता है परीक्षा का पैटर्न

XAT परीक्षा के लिए पैटर्न में फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है।  परीक्षा में पार्ट 1 और पार्ट  2 में आयोजित की जाएगी। जो इस प्रकार है।

पार्ट 1
A- वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग
B-डिसीजन मेकिंग
C- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डाटा इंटरप्रिटेशन

पार्ट 2
A- जनरल नॉलेज
B-एनालिटिकल एस्से राइटिंग

बता दें, XAT में प्रश्नों की संख्या 100-105 के बीच हो सकती है, वह हर सेक्सन  में 22 से 30 प्रश्न शामिल होने की उम्मीद है। XAT 2024 देश के विभिन्न शहरों में होने वाला है। इन शहरों में आगरा, अहमदाबाद, औरंगाबाद शहर (महाराष्ट्र), इलाहाबाद, अंबाला, अमरावती, अमृतसर समेत कई शहर शामिल है। हालांकि परीक्षा सेंटर की डिटेल्स उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर जरूर दिखाई देंगे।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।