ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरWorld Consumer Rights Day 2019: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आज, जानें इसके बारें में

World Consumer Rights Day 2019: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आज, जानें इसके बारें में

उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर वर्ष दुनिया भर में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सबसे पहले 15 मार्च 1983 को मनाया गया था और बाद में यह...

World Consumer Rights Day 2019: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आज, जानें इसके बारें में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Mar 2019 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर वर्ष दुनिया भर में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सबसे पहले 15 मार्च 1983 को मनाया गया था और बाद में यह एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है।  

इस दिन विभिन्न देशों में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम व संगोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। 

दरअसल 15 मार्च, 1962 को अमेरिकी कांग्रेस में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने उपभोक्ता अधिकारों को लेकर शानदार भाषण दिया था। इस ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें