Hindi Newsकरियर न्यूज़Why did NTA not declare Aayushi Patel NEET UG result what happened in the OMR sheet
NTA  ने क्यों आयुषी पटेल का NEET UG रिजल्ट नहीं किया जारी, ओएमआर शीट में ऐसा क्या हुआ?

NTA  ने क्यों आयुषी पटेल का NEET UG रिजल्ट नहीं किया जारी, ओएमआर शीट में ऐसा क्या हुआ?

संक्षेप:

NEET UG resultदुबग्गा की आयुषी पटेल ने नीट के रिजल्ट में घोटाले का आरोप लगया है। ओएमआर शीट फटी होने के कारण एनटीए ने रिजल्ट जारी नहीं किया है। जबकि आयुषी ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र में 715 सवाल करन

Jun 10, 2024 12:38 pm ISTAnuradha Pandey कार्यालय संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

दुबग्गा की आयुषी पटेल ने नीट के रिजल्ट में घोटाले का आरोप लगया है। ओएमआर शीट फटी होने के कारण एनटीए ने रिजल्ट जारी नहीं किया है। जबकि आयुषी ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र में 715 सवाल करने के साथ ही ओएमआर शीट से अच्छे भरी थी। आयुषी ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर कर एनटीए से ओएमआर शीट जांचने की मांग उठायी है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये लोगों से मदद भी मांगी है। आयुषी ने कहा है कि न्याय नहीं मिला तो नीट और पढ़ाई से भरोसा उठ जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोहान रोड के दुबग्गा बुद्धेश्वर निकट स्थित पिंक सिटी की आयुषी पटेल ने बताया कि चार जून को नीट के जारी परिणाम में उसका रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं खुला रहा था। करीब एक घंटे बाद एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) की ओर से मेल आया कि ओएमआर शीट क्षतिग्रस्त होने की वजह से रिजल्ट नहीं बन पाया है। इसे देखते ही आयुषी व परिवार के सदस्य सदमें में आ गये। फिर आयुषी ने मेल कर आपत्ति जतायी और ओएमआर दिखाने का आग्रह किया। 24 घंटे के भीतर एनटीए ने मेल पर ओएमआर भेजी। आयुषी का कहना है कि यह ओएमआर शीट उसी का है। ओएमआर शीट जानबूझकर फाड़ा गया है। मैनुअल मिलान करने पर 715 सवाल के गोले काले थे। उसने इतने ही सवाल किये थे। आयुषी ने बताया कि इस साल उसने नीट तीसरी बार दिया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवायी है।

आयुषी ने नीट रिजल्ट में लगाया घोटाले का आरोप

● कहा हमने तो ओएमआर ठीक जमा की, किसने और क्यों फाड़ी

● ओएमआर सीट में दिए गए जवाब के अनुसार 715 नंबर मिलने चाहिए थे

● एनटीए ने ओएमआर शीट क्षतिग्रस्त होने के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।