ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरWBJEE 2021 Answer Key:पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की जारी

WBJEE 2021 Answer Key:पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की जारी

WBJEE answer key 2021:  पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2021 के लिए आंसर की आज जारी हो गई है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी की गई। नीचे दिए गए लिंक से भी...

WBJEE 2021 Answer Key:पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,ऩई दिल्लीWed, 21 Jul 2021 02:28 PM
ऐप पर पढ़ें

WBJEE answer key 2021:  पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2021 के लिए आंसर की आज जारी हो गई है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी की गई। नीचे दिए गए लिंक से भी स्टूडेंट्स आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि स्टेट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 17 जुलाई 2021 को किया गया था। 

Direct link to download

जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं वो आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। आपको बता दें कि ओमआरशीट और रिस्पॉन्स अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। चुनौती के लिए उम्मीदवारों को 2 दिन का समय दिया जाएगा।

इसके बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे एडमिशन शुरू किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स की काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। 

WBJEE answer key 2021: ऐसे करें डाउनलोड करें आंसर की

1. सबसे पहले wbjeeb.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद लॉगिन और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
3. WBJEE आंसर की 2021 डाउनलोड करें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें