WBBSE 10th Result: इन 5 स्टेप्स में इस समय से चेक कर सकेंगे 10वीं का परिणाम
WBBSE West Bengal Madhyamik Result: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। परिणाम सुबह 9 बजे प्रकाशित किए जाएंगे। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह

इस खबर को सुनें
WBBSE West Bengal Madhyamik Result: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम को सुबह 9 बजे जारी कर दिया गया है।
। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov और wbresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। WBBSE ने एक साल के अंतराल के बाद 7 से 16 मार्च तक माध्यमिक परीक्षा आयोजित की थी। बता दें, पिछले साल, COVID-19 को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
परिणाम की घोषणा के दौरान, WBBSE द्वारा टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि जैसे विवरण जारी करने की संभावना है। आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी।
WBBSE परिणाम 2022: लगभग 10 लाख छात्र परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 10 लाख छात्रों ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2022 के लिए अपना पंजीकरण कराया है। परिणाम आज सुबह 9 बजे घोषित कर दिया गया है और सुबह 10 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
‘Madhyamik Results 2022’ मोबाइल ऐप पर परिणाम देखें
जो छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे Google playstore से मोबाइल ऐप
‘Madhyamik Results 2022’ डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड किए गए ऐप से परिणाम की चेक कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
- wbbse.wb.gov.in
- wbresults.nic.in
WBBSE Result 2022: जानें- कैसे चेक करें कक्षा 10वीं का रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- "West Bengal 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
