Hindi Newsकरियर न्यूज़Veer Baal Diwas 2022: Veer Bal Diwas to celebrated tomorrow UGC issued letter regarding the event
Veer Baal Diwas 2022: वीर बाल दिवस आज, आयोजन को लेकर UGC ने जारी किया पत्र

Veer Baal Diwas 2022: वीर बाल दिवस आज, आयोजन को लेकर UGC ने जारी किया पत्र

संक्षेप:

Veer Baal Diwas 2022: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद पहला वीर बाल दिवस आज, 26 दिसंबर 2022 को मनाया जा रहा है। इस विशेष दिवस को मनाने का ऐलान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

Dec 26, 2022 05:53 am ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Veer Baal Diwas 2022: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद पहला वीर बाल दिवस कल, 26 दिसंबर 2022 को मनाया जा रहा है। इस विशेष दिवस को मनाने का ऐलान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल जनवरी में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व के मौके पर की थी। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए जिस प्रकार से अपने प्राणों की कुर्बानी दी उसके याद में पीएम मोदी ने इस विशेष दिवस मनाने का ऐलान किया था। खबर है कि पहले बाल दिवस के मौके पर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे।

वीर बाल दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भी सभी विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के कुलपतियों/प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। यूजीसी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संस्कृति मंत्रालय के तहत चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 10वें गुरु गोबिंद सिंह के साहेबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) बनाया जा रहा है। ऐसे में सभी उच्च शिक्षण संस्थान व उनसे संबद्ध कॉलेज व संस्थाओं से गुजारिश है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से भागीदारी दर्ज कराएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्थान या अन्य लोग वीर बाल दिवस से जुड़ क्रिएटिव आधिकारिक वेबसाइट https://amritmahotsav.nic.in/veer-baal-diwas.html पर जाकर डाउनलोड  कर सकते हैं।

औरंगजेब ने अपना सिख धर्म न त्यागने पर वीर साहिबजाते बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह को 26 दिसंबर 1705 को दीवार में जिंदा चिनवा दिया था।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।