UKPSC में अगले साल कब-कब होंगी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं, देखें तारीखें

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां जान लें भर्ती परीक्षा की तारीखों के बारे में। UKPSC ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार

UKPSC में अगले साल कब-कब होंगी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं, देखें तारीखें

UKPSC Schedule For Government Job 2024: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए 6 महीने का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह इस शेड्यूल के माध्यम से तैयारी शुरू कर सकते हैं।

शेड्यूल में जनवरी से मई 2024 की प्रतियोगी परीक्षा की तारीखें जारी की गई है। जो इस प्रकार है।

असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर एग्जामिनेशन  2023 (ग्रुप C):  परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

वेटरनरी ऑफिसर (ग्रेड 2) एग्जामिनेशन:  परीक्षा 21 और 22 फरवरी 2024 को आयोजित होगी।

एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर एग्जामिनेशन 2023:  3 मार्च, 2024 के लिए परीक्षा निर्धारित की गई है।

लेब्रोटरी असिस्टेंट , फॉरेसिक साइंस  लेब्रोटरी परी्षा 2023:  परीक्षा 31 मार्च 2024 को होगी।

असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर परीक्षा 2023:  परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा।

फॉरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा  2023: परीक्षा 12 मई को होगी।

ड्रग इंस्पेक्टर ग्रेड 2 परीक्षा 2023: 19 मई, 2024  को आयोजित की जाएगी।


बता दें, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने अभी कैलेंडर में केवल 2024 के पहले छह महीनों की परीक्षाओं को  तारीख शामिल की है। बाद के महीनों में होने वाली परीक्षा की तारीखें कुछ समय बाद जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा का कैलेंडर देखने के लिए psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं। यहां उन्हें होम पेज पर दिखाई दिए 'Exam Calendar 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद परीक्षा का पूरा कैलेंडर दिखाई देगा।

- UKPSC परीक्षा का पूरा कैलेंडर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने  हर साल कई विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकालता है। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और सिलेक्शन की प्रक्रिया अलग होती है। जो भी उम्मीदवार UKPSC भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें सलाह दी जाती है, वह भर्ती से जु़ड़ी जानकारी के लिए पहले आधिकारिक नोटिफिरकेशन पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।