उत्तर प्रदेश के OBC कैटेगरी के उम्मीदवार FREE में कर सकेंगे कंप्यूटर कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जो उम्मीदवार लंबे समय से कंप्यूटर कोर्स करना चाहते थे, बता दें, यूपी सरकार ने ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को शानदार मौका दे रहा है। यहां वह फ्री में कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए- क

cyber       security diploma course started in rajasthan policemen will given 9 months training

Uttar Pradesh Free computer course: उत्तर प्रदेश सरकार ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)  के उम्मीदवारों के लिए फ्री में कंप्यूटर कोर्स की घोषणा की है।ओबीसी कैटेगरी के जो छात्र कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए ये शानदार मौका है।

इस कोर्स के तहत छात्रों के लिए सीसीसी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट) और ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स फ्री हैं। ओ-लेवल कोर्स कंप्यूटर एप्लीकेशन में फाउंडेशन-स्तर के सिलेबस हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस कोर्स के लिए जून से जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस कोर्स के लिए यूपी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना पोर्टल के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। इस कल्याण विभाग के पोर्टल का लिंक obccomputertraining.upsdc.gov.in है।

जानें- किन्हें मिलेगा कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन

जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं पास की हो वह इस कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस कोर्स के लिए चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, आवेदक को सरकारी योजना जैसे स्कॉलरशिप/ फीस रिम्बर्समेंट आदि से कोई लाभ न लिया हो। वहीं परिवार की वार्षिक आय 1,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्र सीमा

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन फीस

कंप्यूटर कोर्स  के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशनके लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेना चाहिए। फिर उन्हें इसे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

वहीं विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जो उम्मीदवार इस कोर्से के लिए आवेदन करेंगे, एक बार कोर्स शुरू होने जाने के बाद उसे बीच में छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।  यदि उम्मीदवार बिना कोई कारण बताए बीच में कोर्स छोड़ देते हैं तो उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस वापस करनी होगी। वहीं ऐसे उम्मीदवार भविष्य में इस योजना का लाभ भी नहीं उठा सकेंगे। कोर्स की ट्रेनिंग के दौरान 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य है। वहीं जो उम्मीदवार कोर्स ट्रेनिंग के दौरान बिना बताए 15 दिन या उससे अधिक समय तक अनुपस्थित रहते हैं, तो उन्हें आगे कोर्स की ट्रेनिंग पूरी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें, इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों  के लिए कंप्यूटर में एक साल का मुफ्त कोर्स शुरू करने की घोषणा की थी। यूपी सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों को इस कोर्स की ट्रेनिंग रीजनल सर्विस योजना ऑफिस में दी जाएगी।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP के OBC कैटेगरी के उम्मीदवार FREE में कर सकेंगे कंप्यूटर कोर्स