UPTET 2019: 16,34,249 उम्मीदवार आज देंगे यूपीटीईटी, 14 जनवरी को आएगी आंसर की
UPTET 2019: 8 जनवरी यानी आज यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में इस बार 16,34,249 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को टीईटी होने के बाद...

UPTET 2019: 8 जनवरी यानी आज यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में इस बार 16,34,249 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को टीईटी होने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय 14 जनवरी को उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी करेगा। 17 जनवरी तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी और विषय विशेषज्ञों की समिति गठित कर 28 जनवरी तक निस्तारण कराया जाएगा। 31 को संशोधित उत्तरमाला जारी करेंगे और 7 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के एक माह के अंदर अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
UPTET 2019: यूपीटीईटी आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें ये बेहद जरूरी नियम
मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्टफोन: सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक, एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन/स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति नहीं है। ये लोग परीक्षा केंद्र पर ऐसे मोबाइल फोन ले जा सकते हैं जो सामान्य कीपैड वाला, कैमरा रहित फोन हो और स्मार्टफोन की श्रेणी में न आता हो।
UPTET 2019: जानें कब खुलेंगे एग्जाम सेंटर के गेट, क्या-क्या ले जाना होगा अपने साथ
45 मिनट पहले खुलेंगे केंद्रों के गेट: परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोले जाएंगे। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को प्रवेश वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र में अंकित फोटोयुक्त आईडी एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति देखकर ही दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र व काले बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति
अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश पत्र व काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्यसामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, मोबाइल फोन, पेजर या कोई अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


