ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSSSC UPPSC भर्ती 2020 : यूपी आवास विकास में 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी

UPSSSC UPPSC भर्ती 2020 : यूपी आवास विकास में 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती होगी। कुल 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी। अवर अभियंताओं के 384 और सहायक अभियंताओं के 77 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए कुछ पदों का...

UPSSSC UPPSC भर्ती 2020 : यूपी आवास विकास में 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी
प्रमुख संवाददाता,लखनऊMon, 12 Oct 2020 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती होगी। कुल 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी। अवर अभियंताओं के 384 और सहायक अभियंताओं के 77 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए कुछ पदों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जबकि कुछ का इसी महीने भेजा जाएगा। आवास विकास में युवाओं को इंजीनियर बनने का अवसर जल्दी ही मिलने वाला है। अवर अभियंताओं की भर्ती करीब 18 वर्ष बाद होने जा रही है जबकि सहायक अभियंताओं की 7 वर्ष बाद होगी। आवास आयुक्त अजय चौहान खाली पदों पर भर्ती के प्रयास में तेजी से लगे हैं ताकि नौजवानों को नौकरी भी मिले और परिषद में इंजीनियरों की कमी भी दूर की जा सके। पांच अक्तूबर को बाई सरकुलेशन बोर्ड से जो प्रस्ताव पास हुए उसमें सहायक अभियंताओं की भर्ती को भी मंजूरी दी गई। 234 अवर अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव आवास विकास परिषद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है।

150 और अवर अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसी महीने भेजा जाएगा जबकि सहायक अभियंताओं के 77  पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग से कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव भी लोक सेवा आयोग को इसी महीने जाएगा। आवास विकास परिषद दोनों आयोगों से शीघ्र भर्ती की सिफारिश भी कर रहा है। ताकि 2021 तक परिषद को युवा इंजीनियर मिल जाएं।

077 पदों पर सहायक अभियंताओं की  होगी भर्ती
384 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा भर्ती
234 अवर अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा

आईआईटी से भर्ती का प्रस्ताव खारिज
पूर्व में करीब दो वर्ष पहले सहायक अभियंताओं की भर्ती आईआईटी कानपुर से कराने की तैयारी की गई थी। इसके लिए कानपुर आईआईटी से प्रस्ताव भी मांगा गया था। भर्ती की सहमति भी दे दी थी लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है। सहायक अभियंताओं की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से होगी।

 अवर अभियंताओं की भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जबकि सहायक अभियंताओं की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को जल्दी ही प्रस्ताव जाएगा - अजय चौहान, आवास आयुक्त

रिक्त पदों की स्थिति
आवास विकास में कुल एई    783
व जेई के पद
एई व जेई के खाली पद    461
एई के कुल पदों की संख्या    187
मैजूदा समय में कुल एई    110
एई के खाली पद     77
जेई के कुल पद    596
मौजूदा समय में जेई     212
जेई के खाली पदों की संख्या    384 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें