Download PET admit card: 20 लाख उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी, PET 28 व 29 को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

pet admit card Download: परीक्षा 28 व 29 अक्तूबर को 35 जिलों के 1058 केंद्रों पर होगी। इसमें लगभग 20 लाख 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।  उम्मीदवार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही यूपीएसएसएससी की आधि

upsssc pet 2023

UPSSSC PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्यां में उ्ममीदवार भाग ले रहे हैं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एडमिट कार्ड Direct linkआज जारी जारी कर दिए हैं।। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने पर एफआईआर तुरंत कराने की व्यवस्था की जाए। परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। परीक्षा 28 व 29 अक्तूबर को 35 जिलों के 1058 केंद्रों पर होगी। इसमें लगभग 20 लाख 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।   उम्मीदवार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य सचिव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के साथ संबंधित जिलों के डीएम और मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीईटी को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराया जाए। नकल माफिया को उनके मंसूबे में कामयाब न होने दिया जाए। परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से फेस रिकॉग्निजिशन की व्यवस्था की जाए। इसके माध्यम से पकड़ में आने वाले डमी अभ्यर्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने, प्रश्न पत्रों और ओएमआर शीट्स के सुरक्षित रखरखाव, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था आदि व्यवस्था पहले से की जाए। परीक्षा में देशभर से परीक्षार्थी आते हैं। अभ्यर्थियों समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और उन्हें आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे व ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। परीक्षा में महिला अभ्यर्थी भी शामिल होंगी, उनकी सुरक्षा के लिये विशेष प्रबंध किये जाए।

UPSSSC PET Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
यहां दिए गए लिंक UPSSSC PET Admit Card 2023 link पर क्लिक करें
डिटेल्स भरें और आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा, अब आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC PET admit card:20 लाख उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी