UPSSSC नलकूप भर्ती परीक्षा: किसी पर नहीं था भरोसा, घर बुलाकर रटवाता था पेपर

नलकूप चालक भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट करने वाले गिरोह का सरगना सचिन चौधरी बेहद शातिर है। उसे पकड़े जाने का खतरा था, इसलिए वह किसी पर भी भरोसा नहीं करता था। फूलप्रूफ प्लानिंग की वजह से 12 साल से यह...

Paper Leak

नलकूप चालक भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट करने वाले गिरोह का सरगना सचिन चौधरी बेहद शातिर है। उसे पकड़े जाने का खतरा था, इसलिए वह किसी पर भी भरोसा नहीं करता था। फूलप्रूफ प्लानिंग की वजह से 12 साल से यह धंधा करते हुए वह आज तक पकड़ा भी नहीं गया। वह किसी को न तो पेपर की फोटो खींचने देता था और न ही फोटो स्टेट कॉपी देता था। उसे लगता था कि यदि पेपर वायरल हो गया तो अपना धंधा कम हो जाएगा। इसलिए पेपर की एक कॉपी अपने पास रखता था और परीक्षार्थियों को घर बुलाकर सिर्फ उत्तर रटवाता था। हर परीक्षार्थी के साथ अपने एक आदमी को परीक्षा केंद्र तक भेजता था, ताकि वह उस पर नजर रख सके।

कई जनपदों में नेटवर्क
एसटीएफ मेरठ यूनिट के सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि उसका नेटवर्क कई जनपदों में फैला हुआ था। रविवार को होने वाली नलकूप भर्ती परीक्षा में जो अभ्यर्थी बैठने थे, उनमें तीन अमरोहा जिले के थे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात जब छापेमारी की गई तो सचिन इन सभी अभ्यर्थियों को पेपर रटवा रहा था। 

छह-सात लाख में सौदा
स्पेशल टास्क फोर्स के मुताबिक एक परीक्षार्थी को 24 घंटे पहले पेपर मुहैया कराने का सौदा छह से सात लाख रुपये में होता था। कई परीक्षार्थियों से तीन-तीन लाख रुपये एडवांस वसूले गए थे। तीन लाख रुपये उनसे पेपर देने के बाद लिए जाने थे।

Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC नलकूप भर्ती: किसी पर नहीं था भरोसा, घर बुलाकर रटवाता था पेपर