ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC Pre Exam 2020: सिविल सेवा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा में जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े प्रश्न पूछे गए

UPSC Pre Exam 2020: सिविल सेवा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा में जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े प्रश्न पूछे गए

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 97 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुई। जिसमें जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े प्रश्न आए। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से...

UPSC Pre Exam 2020: सिविल सेवा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा में जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े प्रश्न पूछे गए
कार्यालय संवाददाता,प्रयागराज | Mon, 05 Oct 2020 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 97 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुई। जिसमें जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े प्रश्न आए। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक हुई। जिसमें इतिहास, अर्थव्यवस्था, समसामयिक, पर्यावरण, विज्ञान, कृषि, भूगोल आधारित 100 प्रश्नों के जवाब अभ्यर्थियों को देने थे। इसमें सबसे ज्यादा 21 प्रश्न अर्थव्यवस्था से जुड़े रहे। इसके साथ ही 19 सवाल इतिहास, 18 राजव्यवस्था व संविधान से थे, विज्ञान और कृषि आधारित 15, पर्यावरण व जैव विविधिता से जुड़े 16 भूगोल से सम्बंधित 8 एवं समसमायिक मुद्दों से जुड़े 3 प्रश्न शामिल थे। 

UPSC Prelims Exam 2020: प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में उलझे अभ्यर्थी, जानें क्या बोले परीक्षार्थी

पहली पाली में कई प्रश्न के माध्यम से अभ्यर्थियों की मानसिक और शैक्षिक दक्षता को जांचने की कोशिश परीक्षा के माध्यम की गई। जिसमें अभ्यर्थियों को देश की कृषि, मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी पर अपनी बात रखनी थी। सिविल सेवा की प्री परीक्षा में कई प्रश्न चर्चा में बने रहे। जिसमें से एक प्रश्न हाथी संरक्षण पर भी था। जिसे केरल में हथिनी को बम खिलाकर मारने की घटना से भी जोड़कर देखा गया। इसके साथ वैश्विक वित्तीय संकट, आरबीआई द्वारा निवेश बढाने के प्रयास इत्यादि। यही पैटर्न विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी देखने को मिला जिसमें ब्लाकचेन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीएन प्रोफाइलिंग पर आधारित प्रश्नों पर चर्चा रही। 

इस साल की प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र संतुलित थे। फैक्ट से ज्यादा प्रश्न थ्योरी पर आधारित थे। अधिकांश प्रश्न एनसीआरसीट पैटर्न पर आधारित थे। 
-प्रतीक तिवारी

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का प्रश्न पत्र काफी विस्तारित था। प्रश्नों को हल करने से पहले समझने की आवश्यकता थी। सभी विषयों से प्रश्न जुड़े रहे। 
-संतोष कुमार 

Virtual Counsellor